• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

MLA के गांव में बेरहमी से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

देवास के कैलोद गांव में पुरानी रंजिश के चलते 65 वर्षीय किसान मांगीलाल पटेल पर लाठियों से हमला किया गया। गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, ज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 30 Dec 2025 02:00:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Dec 2025 02:00:43 PM (IST)
MLA के गांव में बेरहमी से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विधायक के गांव में हत्या का मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कैलोद गांव में रंजिश के चलते बुजुर्ग किसान पर हमला
  2. पिता-पुत्र ने लाठियों से मांगीलाल पटेल की पिटाई
  3. गंभीर हालत में जिला अस्पताल, इलाज दौरान मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। देवास-डबलचौकी मार्ग स्थित विधायक मनोज चौधरी के गांव कैलोद में आपसी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मामले में बरोठा पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

लाठियों से किया हमला

पुलिस के अनुसार गांव के दो परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद के चलते 65 वर्षीय किसान मांगीलाल पटेल पर आरोपी राजेश और उसके बेटे राजवीर ने लाठियों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मांगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।


अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन मांगीलाल को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान इलाज से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

पिता-पुत्र गिरफ्तार

बरोठा थाना प्रभारी सविता जाटव ने बताया कि मामले में आरोपी राजेश और उसके बेटे राजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था।

रंजिश की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और दोनों परिवारों के बीच रंजिश किस बात को लेकर थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।