*मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
हाटपीपल्या। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया। नगर परिषद के आयोजन में रैली निकालकर राष्ट्रीय ध्वज को विद्यार्थियों ने सलामी दी। नगर पंचायत द्वारा आयोजित मुख्य समारोह नगर के गांधी चौक में आयोजित किया गया। नवनियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। करोड़ों की सौगात नगर को दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अगली बार नगर परिषद द्वारा गांधी चौक पर बच्चों के लिए छत पर टेंट की व्यवस्था रहेगी। बरसते पानी में आयोजन में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं को सलाम करता हूं। विशेष अतिथि और नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्भय सिंह तलैया, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवान उदावत, विजयसिंह शक्तावत, वीजेंद्र पटेल आदि थे। मंच पर नवनियुक्त पार्षद गण मौजूद थे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश नेहरनिया, कृपालसिंह उदावत, नसरुद्दीन पठान, राजेश जोशी, मनोज जोशी ने नगर के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पार्षद दीपक धौसरिया ने संचालन किया। आभार पार्षद पिंटू जमुडिया ने माना। इसके पहले नगर में प्रभातफेरी निकाली गई।
नगर के मुखर्जी चौक पर महाकाल ग्रुप द्वारा आयोजित आयोजन में पार्षद विनोद जोशी ने झंडावंदन किया। डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर झंडावंदन किया गया। नगर परिषद में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मनोज कुमार मोदी की मौजूदगी में नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता राठौर ने झंडावंदन किया गया। थाना परिसर में मुख्य थाना अधिकारी सज्जन सिंह मुकाती ने ध्वजारोहण किया। तहसील परिसर में तहसीलदार सत्येंद्र बेरवा ने झंडावंदन किया। वन मंडल विभाग में रेंजर कैलाश मालवीय ने झंडावंदन किया। मसीही हास्पिटल में डा. केके दत्ता ने झंडावंदन किया। नगर के शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, परफेक्ट स्कूल परिसर, उमा विद्यालय, पाटीदार छात्रावास में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर, उन्नात सेवा सहकारी संस्था, मार्केटिंग सोसायटी परिसर, मंडी परिसर में सहित कई स्थानों पर उत्साह से ध्वजारोहण हुआ।