विश्व जनसंख्या दिवस पर समस्याओं की दी जानकारी
कांटाफोड़ (नईदुनिया न्यूज)। उपस्वास्थ केंद्र गोदना में सरपंच फूलवतीबाई दावरेकर की उपस्थिति में विश्व जनसंख्या दिवस पंचायत भवन में मनाया गया। सरपंच का कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर कल्पना पाटिल ने माला पहनाकर स्वागत किया व परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी। कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए। साथ ही बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जनसंख्या संबंधी समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। यह आयोजन 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा स्थापित किया गया था।्रएएनएम रेखा सोलंकी ने कॉपर टी, ओरल पिल्स आदि का वितरण किया। इस अवसर पर सहायक सचिव शोभाराम अलावा, आशा सहयोगी सावित्री अलावा, आशा कार्यकर्ता मथुराबाई कछवाय, दीपिका उईके, पवनबाई उईके, गोकुल उईके, शैतान उईके, रहमान कुरैशी आदि उपस्थित थे।
--------------------
जनसंख्या नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर करेंगे प्रयास- डॉ. कुरैशी
बागली। जनसंख्या नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए 11 अगस्त तक गर्भ निरोधक स्थायी एवं अस्थायी साधनों का उपयोग करने एवं महिला-पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित किया जाएगा।्रयह जानकारी ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यशाला में डॉ रिजवान कुरैशी ने देते हुए बताया कि पूरे माह आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू घर-घर जाकर भ्रमण करेंगे और जनसख्या नियंत्रण के लिए समझाइश देंगे। इस अभियान के माध्यम से नसबंदी करवाने वालों की सूची बनाई जाकर नसबंदी शिविर भी लगाए जाएंगे। कार्यशाला में खंड विस्तार प्रशिक्षक राधेश्याम चौहान, ब्लॉक मलेरिया इंस्पेक्टर आनंदसिंह गोयल, सुपरवाइजर नंदकिशोर मोहवाल ने भी जनसंख्या नियंत्रण और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। कार्यशाला्रमें ब्लॉक सुपरवाइजर किशोर मंडलोई, शहजाद खान, चित्रा कौशल, भगतसिंह राठौर, अनिल जोशी उपस्थिति थे। आभार इब्राहिम कुरैशी ने माना।
11 बीजीएल 01ः बागली में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ता।-नईदुनिया