• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahendra Singh Solanki: भाजपा ने देवास से सोलंकी को फिर बनाया प्रत्याशी, जज की नौकरी छोड़ 2019 में बने थे सांसद

MP BJP Candidate List भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी पर भरोसा जताया है। सोलंकी 2019 में...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 08:59:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Mar 2024 09:06:44 PM (IST)
Mahendra Singh Solanki: भाजपा ने देवास से सोलंकी को फिर बनाया प्रत्याशी, जज की नौकरी छोड़ 2019 में बने थे सांसद
Mahendra Singh Solanki

HighLights

  1. भाजपा ने फिर सोलंकी को फिर महेंद्र सिंह सोलंकी पर जताया भरोसा
  2. लोकसभा चुनाव में देवास से सोलंकी को बनाया प्रत्याशी
  3. जज की नौकरी छोड़ 2019 में बने थे सांसद

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी पर भरोसा जताया और दूसरी बार प्रत्याशी बनाया। टिकट की घोषणा होते ही सोलंकी के कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। अयोध्या में विराजित रामलला के तस्वीर के साथ जयश्री राम लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

पार्टी ने दोबारा जताया भरोसा

बता दें कि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी 2019 में पहली बार देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के प्रह्लाद सिंह टिपानिया को साढ़े तीन लाख से अधिक वोटों से पराजित किया था। पांच साल में बेदाग छवि रही। राष्ट्रवाद के संवाहक के रूप में कार्य किया और लोकसभा क्षेत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रसार किया। विकास कार्यों में भी आगे रहे। इस कारण पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया। टिकट मिलने के बाद जब सोलंकी से बात की तो उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार। पार्टी ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। पांच साल में विकास के जो कार्य किए हैं, उन्हें और आगे बढ़ाउंगा।


जीवन परिचय

  • परिचय: महेंद्र सिंह सोलंकी
  • पिता का नाम:- श्रीराम सोलंकी
  • माता का नाम :- भारती सोलंकी
  • जन्म दिनांक :- 11 अप्रैल 1984
  • जाति: एससी
  • भाषा:- हिंदी, अंग्रेजी
  • निवासी:- ग्राम नरखेड़ी (आगरोद) तहसील व जिला देवास
  • गरीबी में पले- बढ़े, कई जिलों में रहे जज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरुआत

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। पिता जीविकोपार्जन के लिए इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में रहने लगे। किशोरावस्था में सोलंकी ने छोटी-छोटी फैक्ट्रियों व दुकानों पर काम किा। काम के साथ पढ़ाई की और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

बाल्यकाल में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवक बने। वर्ष 1999 से 2003 के बीच कई आंदोलनों में भाग लिया और इसी कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा। अक्टूबर 2001 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। वर्ष 2003 में झाबुआ जिले में आयोजित हिंदू संगम में अपने पूर्ण समर्पण के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

naidunia_image

न्याय पालिका में सेवा

2006 में विधि विषय की डिग्री प्राप्त कर अधिवक्ता के रूप में राज्य अधिवक्ता परिषद् जबलपुर में पंजीकृत हुए। विधिक सेवा के रूप में कई ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निश्शुल्क विधिक परामर्श एवं सहायता प्रदान की।

जिला लोक अभियोजक की परीक्षा उत्तीर्ण कर अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक के पद पर उज्जैन जिला न्यायालय में कार्य किया। 6 माह के बाद सिविल जज वर्ग-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की और मप्र के बुरहानपुर जिले में न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। न्यायिक सेवाएं प्रदान करते हुए बड़नगर, रतलाम में पदस्थ रहे और इसके बाद भोपाल में आपको सिविल जज वर्ग-1 के पद पर स्थानांतरित किया गया।

अपनी जुलाई 2010 से दिसंबर 2018 तक की न्यायिक यात्रा के दौरान सफलतापूर्वक सैकड़ों निर्णय एवं आदेश पारित किए। वर्ष 2019 में भाजपा ने देवास-शाजापुर संसदीय सीट से टिकट दिया। साढ़े तीन लाख से अधिक मतों से विजय प्राप्त की।