• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

हेड कांस्टेबल के इंदौर और देवास स्थित 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

देवास में रहने वाले पुलिस विभाग के प्रधानारक्षक फिरोज खान के देवास और इंदौर जिले के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त उज्जैन व इंदौर की टीमों ने बुधवार सुबह दबि...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 09:20:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 09:46:32 AM (IST)
हेड कांस्टेबल के इंदौर और देवास स्थित 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
प्रधान आरक्षक फिरोज खान व उनके ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान खड़े टीम के सदस्य। -नईदुनिया

HighLights

  1. लोकायुक्त टीम की इंदौर और देवास जिले में जांच जारी
  2. पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में फिलहाल है पोस्टिंग
  3. काफी समय से है गैर हाजिर

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : देवास में रहने वाले पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के देवास और इंदौर जिले के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त उज्जैन व इंदौर की टीमों ने बुधवार सुबह दबिश दी।

देवास में पुलिस लाइन के समीप गायत्री शक्तिपीठ के सामने स्थित पैतृक निवास सहित बागली, जैतपुरा, इटावा, विजयनगर में प्लॉट, मकान, दुकान और खेतों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक 6.50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो चुका है।

लोकायुक्त की एक टीम पुलिस की बस के साथ ही चार पहिया वाहनों से देवास पहुंची। पैतृक निवास में करीब 18 से 20 लोगों की टीम ने कार्रवाई शुरू की। वहीं कुछ टीमों को बागली, जैतपुरा आदि क्षेत्रों में ग्रामीण अंचल में भेजा गया। इसके अलावा शहर में इटावा, विजयनगर आदि क्षेत्रों में भी टीम पहुंची। इंदौर जिले में भी कई स्थानों पर टीमें जांच कर रही हैं।


आठ टीमें देवास व इंदौर जिले में लगभग 15 ठिकानों पर जांच कर रही हैं

लोकायुक्त डीएसपी उज्जैन सुनील तलान ने बताया हमारी आठ टीमें देवास व इंदौर जिले में लगभग 15 ठिकानों पर जांच कर रही हैं। अब तक 6.50 करोड़ से अधिक के मकान, दुकान, प्लॉट, खेत आदि की जानकारी सामने आई है। फिरोज खान वर्तमान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में पदस्थ है और काफी समय से गैर हाजिर है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत के बाद कार्रवाई की जा रही है। फिरोज के पिता प्रधान आरक्षक थे और उसका एक भाई वर्तमान में एएसआई है जिसके आगर मालवा क्षेत्र में पदस्थ होने की जानकारी सामने आई है।

सांवेर में हुए जमीन के सौदे से जुड़ा शिकायत का कनेक्शन

लोकायुक्त डीएसपी तलान के अनुसार सांवेर क्षेत्र में जमीन के सौदे की बातचीत फिरोज ने पिता- पुत्र से की थी इस जमीन को खरीदने के लिए इंदौर की रोशनी वर्मा के माध्यम से फिरोज ने संपर्क किया था। बाद में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद शिकायत हुई, सत्यापन में शिकायत सही पाई गई, इसके बाद कार्रवाई की गई।

अब तक इन संपत्तियों का पता चला है

1- मकान नम्बर 12-बी आदर्श नगर देवास (आरोपी का निवास) एवं देवास सीनियर वार्ड क्रमांक 30 आदर्श नगर कॉलोनी में अंदर की ओर भूखण्ड कमांक 12 पर निर्मित मकान

02- मकान नम्बर 379/6 महेश यादव नगर, दिनेश किराना के पास बाणगंगा इंदौर (सह आरोपी रोशनी वर्मा का निवास)

03- फ्लैट नम्बर 102, 202, मनोरमा अपार्टमेंट स्कीम नम्बर 94, भूखण्ड क० ईडी-62, रिंग रोड इंदौर (आरोपी द्वारा अपनी माता वहीदा खान के नाम कय फ्लैट)

04- फ्लैट कमांक 505 श्रीदेवी अपार्टमेंट, भूखण्ड कमांक 249, श्रीनगर कॉलोनी मेन, इंदौर

05- ग्राम गजीपुरा पटवारी हल्का नम्बर 14 तहसील बागली जिला देवास की सर्वे कमांक 142 एवं 82 की कृषि भूमियां

06- राधागंज देवास स्थित आरोपी के चालक नफीस खान का आवास

07- ग्राम आबादी इटावा स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में अंदर की ओर स्थित प्लाट क्रमांक 04

08- देवास के वार्ड कमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1 स्थित प्लॉट

09- देवास के वार्ड क्रमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1/मिन-1 पैकी पर स्थित भूखण्ड

10- देवास विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित विजय नगर कॉलोनी में एचआईजी जूनियर भवन कमांक 34

11- देवास सीनियर इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी देवास का भूखण्ड कमांक 28 एवं 29

12- ग्राम गुरान तहसील सांवेर में 10.2 बीघा एवं 11.77 बीघा की भूमि सर्वे क्रमांक 403, 776, 781, 788 एवं सर्वे क्रमांक 129/1, 129/2, 144, 145, 153/2/2, 154/2, 155/2

13- ग्राम जेतपुरा पटवारी हल्का नम्बर 17 तहसील व जिला देवास बाय पास स्थित व्यासायिक भूखण्ड

14- ग्राम जेतपुरा तहसील व जिला देवास के पटवारी हल्का नम्बर 17 में बाय पास से जेतपुरा तक रोड के अंदर की ओर स्थित कृषि भूमि

15- ग्राम गद्दूखेडी पटवारी हल्का नम्बर 50 तहसील व जिला देवास की कृषि भूमि

यह भी पढ़ें- 2 साल में घूस लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं MP की 18 महिला अफसर: राजस्व, शिक्षा और पुलिस विभाग शामिल, देखें पूरी लिस्ट