हाटपिपल्या। विधानसभा युवा कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। स्थानीय स्कूल चौराहे पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आदिल मंसूरी ने कहा कि हिंसा की बर्बरता से अहिंसा की संवेदना ओर भीडतंत्र से सत्याग्रह की ओर ले जाकर गांधी ने आजादी की लडाई लडीं। गांधी के आदर्शों पर आज नहीं तो कल
यह दुनिया लौटेगी रूर। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री, एहसान मंसूरी, दिपेन्द्र पटेल, महेश अण्डेरिया, पिंटू जमोडिया, मनोहर भाटिया, सूरज सिसोदिया, कमल गोलियां, देवराज पाटीदार, विशाल माली मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार बंटी गरोठिया द्वारा व्यक्त किया।
कांटाफोड़ में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई
30डीइड्ब्ल्यू 22 गांधीजी के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कांग्रेसजन।
कांटाफोड़।रविवार को ब्लाक नगर एवं युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य मनोज होलानी एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव ने कहा हमें गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर उनके द्वारा बताए सत्य अहिंसा के मार्ग को अपना कर जीवन जीना चाहिए । कार्यक्रम मे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामा तोमर नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी हमीद खान गांधी जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुकेश राठौर डा नंदकिशोर शर्मा सुरेश जाट शिव परमार आनंद पटेल ललित सोनी भूषण तिवारी आदि उपस्थित थे।
गांधीजी के मार्ग पर चलने की ली शपथ
30डीइडब्ल्यू 23 गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।
पीपलरावां। रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र नागर व ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र राणा की उपस्थिति में नगर के बस स्टैंड पर मनाई गई। सर्व प्रथम बापू के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। नागर ने कहा कि गांधीजी के बताए मार्ग पर चलते हुए जन सेवा करना सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ब्लाक अध्यक्ष राणा ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताये मार्ग पर चलने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, भारतसिंह सिसोदिया, धर्मेंद्र मेहता, नौशाद मंसूरी, अकेसिंह सेंधव, बलबहादुर सेंधव, अम्बाराम गुर्जर, शाहरुख मंसूरी, जाहिर नायता, नितेश टेलर, किशन शिंदे,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।