मालवा क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का निधन
कोरोना पाजिटिव होने के बाद राजेंद्र सिंह बघेल का इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 29 Apr 2021 02:13:24 PM (IST)
Updated Date: Thu, 29 Apr 2021 02:17:16 PM (IST)

देवास। मालवा क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का इंदौर में इलाज के दौरान निधन हो गया। कुछ दिन पहले वे बीमार हो गए थे। इसके बाद उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन स्वास्थ्य ठीक होने पर तीन दिन बाद ही अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई थी। दो दिन बाद अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने और तबीयत खराब होने पर वापस इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। संक्रमित होने पर उनका आईसीयू में इलाज चला रहा था।
उनके फेंफड़ों में संक्रमण था। गुरुवार को बघेल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बघेल की मालवा क्षेत्र में कद्दावर नेता की छवि थी। 24 अक्टूबर 1945 को उनका जन्म हुआ। परिवार में पत्नी, तीन लड़के और एक बेटी हैं। वे दिग्विजयसिंह के बेहद करीब माने जाते हैं। बघेल ने निधन पर दिग्विजयसिंह ने ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बघेल के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ है। मुझे और मेरे परिवार जनों को निजी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्म को शांति प्रदान करें। News Updating...