• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कभी शादी मत करना...' लिखकर मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक के बेटे ने खा लिया जहर

मध्य प्रदेश के देवास जिले के पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा के पुत्र प्रमोद ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने एक नोट में पत्...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 09:36:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 10:29:28 AM (IST)
'कभी शादी मत करना...' लिखकर मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक के बेटे ने खा लिया जहर
प्रमोद वर्मा का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

HighLights

  1. देवास में पूव विधायक के पुत्र ने जान देने की कोशिश की है।
  2. पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए।
  3. नोट में लिखा कि कभी शादी मत करना, यह जरूरी नहीं है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ सीट के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता सुरेंद्र वर्मा के पुत्र कारोबारी प्रमोद ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। स्वजनों ने प्रमोद को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जहरीला पदार्थ खाने से पहले लिखे नोट में प्रमोद ने पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि कभी शादी मत करना...। प्रमोद बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हैं। उनकी शादी को करीब 15 वर्ष हो चुके हैं। बच्चे भी हैं। स्वजन का कहना है कि उनका से विवाद चल रहा है।


पत्नी ने घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी

naidunia_image

पत्नी ने इंदौर के महिला थाने में कुछ दिन पहले उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें प्रमोद और उनके स्वजन को नामजद किया गया था। विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। स्वजन के अनुसार, इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने राजीनामा भी करा दिया।

मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गया था

इसके बाद भी पत्नी और स्वजन मान नहीं रहे थे और कानूनी कार्रवाई को लेकर लगातार धमका रहे थे। इससे प्रमोद मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुके थे। शनिवार को उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खाने से पहले कई पन्नों का नोट लिखा।

naidunia_image

'मैं अच्छा भाई और अच्छा पिता नहीं बन सका'

इसमें लिखा- शादी के बाद से ही पत्नी और ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे हैं। मां मुझे माफ कर देना मैं अच्छा बेटा, भाई व अच्छा पिता नहीं बन पाया। अंत में लिखा- कभी शादी मत करना, यह जरूरी नहीं है।