• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने मन की बात में की देवास जिले के पोल वाल्ट खिलाड़ी देव कुमार मीणा की तारीफ

देवास जिले के देव कुमार मीणा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात(Mann Ki Baat) में जिक्र किया। देव कुमार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में पोल वाल्ट ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 23 Feb 2025 12:16:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Feb 2025 12:38:27 PM (IST)
पीएम मोदी ने मन की बात में की देवास जिले के पोल वाल्ट खिलाड़ी देव कुमार मीणा की तारीफ
देव कुमार मीणा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

HighLights

  1. देव कुमार मीणा ने पोल वाल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
  2. 5.32 मीटर ऊंची छलांग लगाकर जीता था गोल्ड मेडल।
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उनकी तारीफ की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास(Mann Ki Baat)। देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के गांव सिल्फोडखेड़ा के किसान के बेटे 19 वर्षीय देव कुमार मीणा का देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। देव कुमार ने पिछले दिनों 38वें राष्ट्रीय खेलों में देहरादून में शानदार प्रदर्शन करते हुए पोल वाल्ट में 5.32 मीटर ऊंची छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

देव ने शिवा सुब्रमण्यम का वर्ष 2022 में बनाया गया 5.31 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था। देव के पिता जगदीश पटेल किसान हैं। करीब 4 साल पहले टैलेंट सर्च के जरिए देव का चयन मध्य प्रदेश एथलेटिक अकादमी के लिए हुआ था।


देव के प्रशिक्षण के लिए पिछले दिनों क्यूबा से कोच बुलवाया गया था। देव राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक पोल वाल्ट में जीत चुके हैं। अब उनका लक्ष्य एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए पात्रता हासिल करना है। इसके लिए 5.51 मीटर की ऊंची छलांग लगाना जरूरी है।

शुरू में कर रहे थे स्प्रिंट रेस की तैयारी

देव ने खेल की शुरुआत स्प्रिंट रेस से की थी। शुरू में उसी की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन बाद में कोच ने जब उनकी ऊंचाई की कूदने की अधिक क्षमता को देखा तो फिर पोल वाल्ट का अभ्यास शुरू कराया। इसके कुछ महीनो के बाद ही देव ने 4.60 मीटर की ऊंची छलांग लगा ली थी।