• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

डीजे की धुन पर नाचते-नाचते आया अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, देवास में शिव सवारी की खुशी मातम में बदली

शहर के बाहरी क्षेत्र अमोना में भगवान भोलेनाथ की सवारी निकलने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान कई श्रद्धालु डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे। इनमें से एक क...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 02:46:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 02:46:34 PM (IST)
डीजे की धुन पर नाचते-नाचते आया अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, देवास में शिव सवारी की खुशी मातम में बदली
भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत।

HighLights

  1. देवास में फिर सामने आया साइलेंट अटैक का मामला
  2. देवास में धार्मिक जुलूस के दौरान हृदयाघात की आशंका
  3. भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। शहर के बाहरी क्षेत्र अमोना में भगवान भोलेनाथ की सवारी निकलने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान कई श्रद्धालु डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे। इनमें से एक को अचानक चक्कर आया और वह नीचे गिर गया।

अस्पताल में पहुंचने से पहले ही हुई मौत

यह देख आसपास से लोग दौड़े और उसे संभालते हुए स्वजन को सूचना दी गई। लगभग बेहोशी की हालत में व्यक्ति को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच की लेकिन तब तक सांसे टूट चुकी थी। सोमवार रात की घटना में मंगलवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया।


भजनों पर नाच रहे थे तभी अचानक बिगड़ी तबीयत

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गोपाल प्रजापति निवासी अमोना है। अनिल ठाकुर ने बताया अमोना के महादेव मंदिर से भोलेनाथ की सवारी निकलने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान कुछ लोग भजनों पर नाच रहे थे तभी गोपाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई, चक्कर आने के बाद वह गिर गए थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में पारित आर्बिट्रेशन अवॉर्ड पर एमपी हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, एग्जीक्यूशन की सुनवाई अब सीधे हाई कोर्ट में ही होगी

हृदयाघात की आशंका और पीएम रिपोर्ट का इंतजार

लक्षणों के अनुसार लोगों को लग रहा है कि हृदयघात से मृत्यु हुई होगी। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर अजय पटेल ने बताया मंगलवार को गोपाल का पीएम किया गया है, प्रारंभिक रूप से हृदयाघात से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है, विस्तृत पीएम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट होगी।