देवास के समीप गांव में तीन युवकों की मौत, एक माह में 10 युवाओं की जा चुकी है जान, ग्रामीणों में पसरी दहशत
देवास शहर के पास स्थित ग्राम चंदाना में बीते एक महीने के दौरान 10 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इनमें अधिकांश युवा बताए जा रहे हैं। गुरुवा...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 01:30:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 01:30:09 PM (IST)
देवास के ग्राम चांदना में पसरी दहशत। -नईदुनियाHighLights
- एक माह में 10 मौतों से गांव में दहशत, मृतकों में अधिकांश युवा
- गुरुवार को तीन युवकों की मौत के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय
- इन सभी मौतों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : देवास शहर के पास स्थित ग्राम चंदाना में बीते एक महीने के दौरान 10 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इनमें अधिकांश युवा बताए जा रहे हैं। गुरुवार को एक ही दिन में तीन युवकों की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि इन सभी मौतों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मरने वालों में छह से सात युवा और तीन बुजुर्ग
गांव के सरपंच प्रतिनिधि ईश्वरसिंह तोमर के अनुसार बीते एक महीने में गांव में 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें छह से सात युवा और तीन बुजुर्ग शामिल बताए गए हैं। बुजुर्गों की उम्र 60 से 70 वर्ष के बीच थी, जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले तीन युवकों की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई गई है।
शराब के सेवन और ब्रेन हैमरेज से मौतों की आशंका
लगातार हो रही मौतों को लेकर ग्रामीणों में अलग-अलग आशंकाएं हैं। कुछ ग्रामीण इसे धार्मिक मान्यताओं से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग शराब के सेवन और ब्रेन हैमरेज जैसी संभावित वजहों की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल मौतों के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण चिंतित हैं।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम गांव के लिए रवाना
गुरुवार को एक युवक की मौत होने के बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मामले की सूचना कलेक्टर और एसपी तक भी पहुंची है, जिसके बाद देवास से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम भी गांव के लिए रवाना हो रही है।