• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एक्शन, टोंककला के SDM सहित चार अधिकारी सस्पेंड; पांच मजदूरों की हुई थी मौत

देवास के टोंककला पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में उज्जैन संभाग आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर टोंकखुर्...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 16 May 2026 04:16:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 08:51:24 PM (IST)
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एक्शन, टोंककला के SDM सहित चार अधिकारी सस्पेंड; पांच मजदूरों की हुई थी मौत
देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा।

HighLights

  1. देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा
  2. SDM,नायब तहसीलदार सस्पेंड
  3. जांच में मिली बड़ी लापरवाही

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककला में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में चार अधिकारियों पर गाज गिरी है। टोंकखुर्द के एसडीएम, सोनकच्छ के एसडीओपी, चिड़ावद के नायब तहसीलदार और टोंककला के चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।

बता दें कि गुरुवार सुबह हुए इस हादसे में पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी और लगभग 20 श्रमिक घायल हुए। उनका उपचार चल रहा है। हादसे का शिकार हुए श्रमिक बिहार के थे।

कमिश्नर, गृह विभाग और एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

संभागायुक्त आशीष सिंह ने एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को प्रशासकीय निरीक्षण में लापरवाही के चलते निलंबित किया है। वहीं, शासन के गृह विभाग ने एसडीओपी दीपा मांडवे को निलंबित कर दिया। एसडीओपी को शासन के निर्देश के आधार पर फैक्ट्री का निरीक्षण नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है। वहीं, इस मामले में टोंककला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रमनदीप हुंदल को सूचना संकलन में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया।


उधर, एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि मामले में रासुका के तहत निरुद्ध किए गए फैक्ट्री संचालक अनिल मालवीय और ठेकेदार एजाज खान से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने पटाखा व्यापारी मुकेश विज को भी मामले में आरोपित बनाया है। उसके बारे में पता चला है कि उसकी कंपनी के गोडाउन में कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री, कुछ विस्फोटक मिश्रण भी मिले, जिनका आदान-प्रदान फैक्ट्री में होता था।

आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट मिला

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि प्रकरण में रासुका के तहत निरुद्ध किए गए आरोपित अनिल मालवीय और एजास से पूछताछ की जाएगी। दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट मिल गया है और जल्द ही दोनों को देवास लाकर पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा मुकेश विज को भी प्रकरण में आरोपित बनाया जा रहा है और जल्द ही गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की जाएंगी।

घटनाक्रम के तीसरे दिन शनिवार को निलंबन का आदेश

जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर एबी रोड स्थित टोंककला में पटाखा फैक्टरी में 14 मई को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत और लगभग 21 लोगों के घायल होने के गंभीर घटनाक्रम के तीसरे दिन शनिवार को उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने टोंकखुर्द के एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिड़ावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया है।

naidunia_image

जांच में मिली गंभीर लापरवाही

प्रारंभिक जांच में पटाखा फैक्टरी के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही मिलने के बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 में निहित प्रावधान के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन आदेश में उल्लेख है कि 14 मई को ग्राम टोंककला तहसील टोंकखुर्द क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्टरी में आगजनी की घटना हुई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टोंकखुर्द संजीव सक्सेना एवं नायब तहसीलदार टप्पा चिड़ावद तहसील टोंकखुर्द रवि शर्मा द्वारा विस्फोटक सामग्री के संबंध में शासन निर्धारित मापदंड अनुसार क्षेत्रांतर्गत प्रशासकीय निरीक्षण में गंभीर लापरवाही की जाना पाया गया है।

naidunia_image

कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता पड़ी भारी

इनके द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं अनियमितता बरती गई, जिसके कारण घटना घटित हुई। निलंबन काल में एसडीएम सक्सेना एवं नायब तहसीलदार शर्मा का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा।