
सोनकच्छ। पीपलरावां-गंधर्वपुरी मार्ग पर बसे गांव खेरिया जागीर मे शनिवार सुबह 6.30 बजे गांव के बाहर शौच के लिए गई ममताबाई पति गणेश (22) और निर्मलाबाई पति रमेश (35) को जंगल की ओर से आए सियार ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों महिलाओं के हाथ-पैरों पर सियार ने काट लिया। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के डॉ. कृष्णपाल सेंधव व पायलट बंसीलाल ने खेरिया जागीर पहुंचकर महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के बाद दोनों महिलाओं की छुट्टी कर दी गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से उक्त सियार को पकड़ने की मांग की है। -निप्र
देवझिरी में युवक की हत्या के
दो आरोपियों को जेल भेजा
उदयनगर। कोथमिर में नए वर्ष के जश्न के मामले में बकरा खरीदी के विवाद को लेकर सुरमल पिता मालसिंह की हत्या कर दी गई थी। तभी से फरार आरोपी सिकदार पिता भांगरिया और राधेश्याम पिता गिलदार को उदयनगर थाना प्रभारी यशपालसिंह ठाकुर ने गिरफ्तार करके शनिवार को बागली न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बीएस सिसौदिया, प्रधान आरक्षक दिनेश पंचोली, एएसआई लुईस टोपियो, कमलेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। -निप्र