नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। सिकल सेल एनीमिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी सिकल सेल पाॅजिटिव की संख्या कम नहीं हो रही है। आदिवासी अंचल में इसने पैर पसार रखे है। पास के ग्राम ग्राम लबरावदा के एकलव्य आवासीय छात्रावास में किट से सिकल सेल की जांच की गई। इसमें 17 बच्चे पाॅजिटिव सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार ये सभी बच्चे अजजा वर्ग से हैं। प्राथमिक जांच में पाॅजिटिव निकले तो स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पैथोलाॅजी लैब में उनकी जांच करवाई है। इसमें अब रिपोर्ट आने के बाद बच्चों का इलाज शुरू किया जाएगा।
तिरला में सबसे अधिक पाजिटिव
धार जिले में अगर तिरला विकासखंड की बात की जाए तो तिरला विकासखंड में सबसे अधिक सिकल सेल ऐनीमिया पीड़ित मिलेगे। यहां पाजिटिव का आंकड़ा 234 है। जो चिंता का विषय है। वहीं शुक्रवार को भी तिरला विकाखंड के लबरावदा के छात्रावास में जब जांच की गई तो यहां 17 बच्चे पाजिटिव मिले। वहीं दूसरे नंबर पर गंधवानी विकासखंड आता है। यहां 183 पाजिटिव है। शासन द्वारा आदिवासी जिले में जागरूकता के दावे तो किए जा रहे है। परंतु बढ़ते आंकड़े जागरूकता की हकीकत बता रहे है।
छात्रावास में हड़कंप
धार जिले में सिकल सेल की स्थिति एक नजर में
ब्लाॅक | स्क्रीनिंग | वाहक | पाॅजिटिव |
बदनावर | 6405 | 1 | 8 |
बाग | 60595 | 3503 | 92 |
डही | 59279 | 1454 | 71 |
धार | 4530 | 5 | 33 |
धरमपुरी | 8560 | 8 | 12 |
गंधवानी | 74721 | 2590 | 183 |
कुक्षी | 42357 | 1750 | 72 |
मनावर | 8491 | 14 | 86 |
नालछा | 7851 | 51 | 15 |
निसरपुर | 4935 | 2 | 1 |
सरदारपुर | 7220 | 2 | 1 |
तिरला | 7544 | 36 | 20 |
उमरबन | 7103 | 36 | 20 |
कुल | 299591 | 9452 | 828 |