धार जिले के कुक्षी में 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मासूम की चुप्पी टूटी तो 25 दिन बाद सामने आई दरिंदगे की हैवानियत
आरोपित ने बालिका को बहला-फुसलाकर छत पर ले गया, जहां उसके साथ गलत कृत्य किया। घटना के बाद आरोपित ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इससे वह लंबे समय ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 04:24:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 04:27:54 PM (IST)
धार में बच्ची से दुष्कर्म की वारदात।HighLights
- छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया, प्रकरण दर्ज
- धमकी से सहमी रही बालिका, फिर स्वजन को बताया
- महिला थाने में पाक्सो व एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। कुक्षी क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। उक्त घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। 23 मार्च को हुई इस वारदात का खुलासा करीब 25 दिन बाद तब हुआ, जब डर और धमकी के साए में चुप रही बच्ची ने आखिरकार स्वजन को पूरी आपबीती बताई।
पुलिस के अनुसार आरोपित ने बालिका को बहला-फुसलाकर छत पर ले गया, जहां उसके साथ गलत कृत्य किया। घटना के बाद आरोपित ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।
इससे वह लंबे समय तक सहमी रही और किसी को कुछ नहीं बता सकी। 17 अप्रैल को जब बच्ची ने स्वजन के सामने घटना का जिक्र किया तो स्वजन तुरंत थाने पहुंचे।
मौखिक रिपोर्ट के आधार पर धार के महिला थाने पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पाक्सो एक्ट और एससी व एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।