• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद ने ससुर की चाकू मारकर की हत्या, पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद ने विवाद के बाद अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ससुर की इंदौर ले जाते समय रास्ते में म...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 04:31:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 05:33:26 PM (IST)
धार में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद ने ससुर की चाकू मारकर की हत्या, पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला
आरोपी दामाद अजय ने ससुर, पत्नी और दादी सास पर किया हमला। (एआई इमेज)

HighLights

  1. दोनों गंभीर घायल; आरोपित गिरफ्तार
  2. गंभीर घायल ससुर की इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई
  3. पत्नी और दादी सास भी गंभीर घायल

नईदुनिया न्यूज, बगड़ी/नालछा (धार)। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद ने विवाद के बाद अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ससुर की इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी और दादी सास पर भी चाकू से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ग्राम बगड़ी में हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने बताया कि आरोपित अजय पिता कन्हैयालाल निवासी मांगोद-अमझेरा अपनी पत्नी कोमल को लेने ससुराल बगड़ी पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपित ने पत्नी को गालियां दीं और अचानक चाकू से अपने ससुर महेश पिता प्रहलाद (42) पर हमला कर दिया। महेश के शरीर पर चाकू के करीब पांच वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपित ने पत्नी कोमल और दादी सास सुगनबाई पर भी हमला कर दिया।


खून से लथपथ ससुर को धार से इंदौर ले गए, रास्ते में मौत

हमले के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल महेश को उपचार के लिए धार अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इंदौर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं घायल कोमल और सुगनबाई का प्राथमिक उपचार कराया गया।

पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

शनिवार सुबह इंदौर में महेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव बगड़ी स्थित घर पहुंचा तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन शामिल हुए। घटना के बाद परिवार सदमे में है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- देवास में प्रेम प्रसंग के चलते पीट-पीट कर की थी युवक की हत्या, मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार