• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ASI Survey of Bhojshala: ASI सर्वे के बीच आज भोजशाला में होगी नमाज, सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी, मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध

शुक्रवार होने से आज मुस्लिम समाज के नमाज का दिन है, ऐसे में सर्वे की टीम नमाज के पहले भोजशाला से बाहर आ सकती है।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:01:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 09:50:34 AM (IST)
ASI Survey of Bhojshala: ASI सर्वे के बीच आज भोजशाला में होगी नमाज, सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी, मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध
धार भोजशाला का एएसआई सर्वे

ASI Survey of Bhojshala: नईदुनिया न्यूज, धार। धार की भोजशाला में शुक्रवार को एएसआई के सर्वे का 15वां दिन है। सर्वे टीम प्रातः 5:40 पर दाखिल हुई। शुक्रवार होने से आज मुस्लिम समाज के नमाज का दिन है, ऐसे में सर्वे की टीम नमाज के पहले भोजशाला से बाहर आ सकती है।

naidunia_image

भोजशाला दोपहर 1:00 से 3:00 बजे के बीच में नमाज अदा की जाएगी। मोबाइल पर प्रतिबंध होने के कारण बाहरी क्षेत्र में चेकिंग के लिए विशेष तैयारी की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को विशेष रूप से केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि सर्वे का कार्य दोपहर 12 बजे तक समाप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद नमाज होगी। उल्लेखनीय है की प्रति मंगलवार को हिंदू समाज को पूजा अर्चना की अनुमति होती है, जबकि प्रति शुक्रवार को भोजशाला में नमाज की अनुमति होती है।


सर्वे के दौरान याचिकाकर्ता को उपस्थित रहने की अनुमति नहीं

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने धार भोजशाला के सर्वे के दौरान याचिकाकर्ता को उपस्थित रहने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। याचिकाकर्ता ने अनुमति मांगते हुए आवेदन हाई कोर्ट में प्रस्तुत किया था, जिसे कोर्ट ने बुधवार को निरस्त कर दिया। अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। इसके पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भोजशाला का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करना है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम धार भोजशाला का अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए सर्वे कर रही है। एक पखवाड़े से चल रहे सर्वे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। सर्वे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चल रहा है। इस बीच एक याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी ने हाई कोर्ट में आवेदन देकर गुहार लगाई थी कि उन्हें भी सर्वे के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाए। बुधवार को सुनवाई हुई। देर शाम कोर्ट ने आवेदन निरस्त करते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया।