• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदनावर में निजी बैंक के उप शाखा प्रबंधक ने खुद को लगाई आग, मौत

आईसीआईसीआई बैंक की बदनावर शाखा में उप शाखा प्रबंधक ने मंगलवार देर शाम आत्मदाह कर लिया।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 11 Oct 2017 07:15:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Oct 2017 08:32:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बदनावर में निजी बैंक के उप शाखा प्रबंधक ने खुद को लगाई आग, मौत

बदनावर (धार)। धार्मिक स्थल कोटेश्वर महादेव के समीप स्थित तालाब किनारे आईसीआईसीआई बैंक की बदनावर शाखा में उप शाखा प्रबंधक ने मंगलवार देर शाम आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में उसे इंदौर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम भोपालसिंह (35) पिता गप्पूलाल मालवीय निवासी ग्राम रूपेड़ा तहसील आष्टा (सीहोर) हाल मुकाम बदनावर है। भोपालसिंह ने पहले खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद वह तड़पते हुए कोटेश्वर मार्ग की ओर लगभग 500 मीटर तक दाडता हुआ बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा।


कुछ लोग यह माजरा देख दाडे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान उसने बताया कि तालाब किनारे मेरा बैग, पर्स व मोबाइल रखा है, मेरे घर वालों को सूचना दे दो और हो सके तो मुझे भी बचा लो। लोगों ने तुरंत कोद से एंबुलेंस बुलवाई और यहां सरदार पटेल हॉस्पिटल लाए, जहां से इंदौर रैफर कर दिया।

रास्ते उसने दम तोड़ दिया। कानवन पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक मृत्यु पूर्व दिए बयान में भोपालसिंह ने बैंक मैनेजर सत्येंद्र झा द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही थी। काम के लिए अधिक दबाव और परेशान का आरोप लगाया है। मैनेजर से हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।