• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में उत्तरी भाग से स्तंभ का टुकड़ा मिला, सनातन संस्कृति के चिन्ह दिखे

गुरुवार को ASI के 12 सदस्य व 40 मजदूरों ने कार्य किया। केवल दो स्थानों तक ही सर्वे सीमित रहा। मिट्टी हटाने का कार्य जारी है। मानसून का आगाज होने के पह...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 30 May 2024 09:55:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 May 2024 09:55:04 PM (IST)
Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में उत्तरी भाग से स्तंभ का टुकड़ा मिला, सनातन संस्कृति के चिन्ह दिखे
सर्वे टीम ने रिपोर्ट को लेकर भोजशाला में दोबारा कुछ कार्य किए हैं।

HighLights

  1. हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने दावा किया है कि उत्तरी भाग में खोदाई में स्तंभ का टुकड़ा मिला है।
  2. इस पर सनातनी संस्कृति के चिह्न हैं।
  3. हैदराबाद की टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी दिनों में खोदाई किस स्थान पर करना है, यह तय किया जाएगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार : ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने गुरुवार को 70वें दिन का सर्वे किया। इसमें गर्भगृह के निकट क्षेत्र और उत्तरी भाग में खोदाई का कार्य किया गया। उत्तरी भाग से सनातनी संस्कृति से संबंधित आकृति वाला स्तंभ का टुकड़ा मिला है। इसको विभाग द्वारा संरक्षित कर परीक्षण करने के लिए रख लिया गया है।

सर्वे टीम ने रिपोर्ट को लेकर भोजशाला में दोबारा कुछ कार्य किए हैं। इसमें विभिन्न स्तंभ व चित्रों को लेकर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कार्य किया गया। रिपोर्ट तैयार करने का काम भी चल रहा है।

naidunia_image

इधर, सभी को भोजशाला के बारे जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके आधार पर ही आगामी दिनों में खोदाई कार्य होगा। पांच जून के बाद ही यह रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट बनाने में एक सप्ताह का लगभग समय लग सकता है। सर्वे की गति धीमी रही और सीमित क्षेत्र में ही काम हो पाया है।


गुरुवार को ASI के 12 सदस्य व 40 मजदूरों ने कार्य किया। केवल दो स्थानों तक ही सर्वे सीमित रहा। मिट्टी हटाने का कार्य जारी है। मानसून का आगाज होने के पहले मिट्टी हटाने पर जोर दिया जा रहा है।

हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने दावा किया है कि उत्तरी भाग में खोदाई में स्तंभ का टुकड़ा मिला है। इस पर सनातनी संस्कृति के चिह्न हैं। हमको रिपोर्ट के आने का इंतजार है। हैदराबाद की टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी दिनों में खोदाई किस स्थान पर करना है, यह तय किया जाएगा।