• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

Dhar Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट में अब 19 अगस्त को अगली सुनवाई, नमाज की अंतरिम व्यवस्था पर टिकी नजरें

धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई अब 19 अगस्त को होगी। लगातार सुनवाई टलने के बाद नई तिथि तय की गई है, ज...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 10:22:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 07:27:04 AM (IST)
Dhar Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट में अब 19 अगस्त को अगली सुनवाई, नमाज की अंतरिम व्यवस्था पर टिकी नजरें
Dhar Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट में अब 19 अगस्त को अगली सुनवाई

HighLights

  1. धार भोजशाला प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 19 अगस्त को
  2. सुरक्षा के बीच खसरा नंबर 612 पर तीन शुक्रवार पढ़ी गई नमाज
  3. स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ गूंजे मां वाग्देवी के जयकारे

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई अब 19 अगस्त को होगी। लगातार सुनवाई टलने के बाद नई तिथि तय की गई है, जिससे दोनों पक्षों और प्रशासन की नजरें अब इस सुनवाई पर टिक गई हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 की भूमि पर लगातार तीन शुक्रवार नमाज पढ़ी जा चुकी है। हर बार प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए और नमाज शांतिपूर्वक हुई।


अब आगामी सुनवाई इस विवाद में इसलिए अहम होनी है, क्योंकि इसमें न सिर्फ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस निर्णय पर शीर्ष कोर्ट का रुख तय होने की संभावना है, जिसमें भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर माना गया है बल्कि नमाज की अंतरिम व्यवस्था को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

तिरंगे की शान में गूंजे मां वाग्देवी के जयकारे

ऐतिहासिक भोजशाला में इस बार स्वतंत्रता दिवस का उत्सव खास रहा। हाई कोर्ट द्वारा 15 मार्च को भोजशाला के मंदिर होने का निर्णय सुनाए जाने के बाद पहली बार यहां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शनिवार को भोजशाला परिसर में तिरंगा शान से लहराया तो पूरा परिसर मां वाग्देवी के साथ भारत माता के जयकारे से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर बांटे लड्डू में निकले कीड़ें, इल्ली मिलने पर खाद्य विभाग की रेड, दुकान का कारोबार कराया बंद

वहीं, भोजशाला के गर्भगृह में मां वाग्देवी के आंगन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां फूलों से तिरंगे के रंगों की आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। फूलों से सजे तिरंगे ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। सुबह नौ बजे मां वाग्देवी की आरती की गई।