• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम सुनवाई पर मंदिर पक्ष की नजर, नमाज के वैकल्पिक स्थल पर फंसा पेंच

प्रशासन द्वारा नमाज के लिए सुझाए गए वैकल्पिक स्थलों पर मस्जिद पक्ष की असहमति को देखते हुए मंदिर पक्ष ने भी अपनी कानूनी तैयारी तेज कर दी है।

By PremVijay PatilEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 08:04:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 08:04:08 PM (IST)
धार भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम सुनवाई पर मंदिर पक्ष की नजर, नमाज के वैकल्पिक स्थल पर फंसा पेंच
धार भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम सुनवाई पर मंदिर पक्ष की नजर

HighLights

  1. धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम सुनवाई पर टिकीं नजरें
  2. शुक्रवार की नमाज के वैकल्पिक स्थल को लेकर अब तक नहीं बनी सहमति
  3. हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से विष्णु शंकर जैन करेंगे पैरवी

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। ऐतिहासिक भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई को होने वाली अंतरिम सुनवाई पर मंदिर पक्ष की नजर है। प्रशासन द्वारा नमाज के लिए सुझाए गए वैकल्पिक स्थलों पर मस्जिद पक्ष की असहमति को देखते हुए मंदिर पक्ष ने भी अपनी कानूनी तैयारी तेज कर दी है।

मंदिर पक्ष का मानना है कि अंतरिम सुनवाई में अब तक हुए घटनाक्रम, प्रशासन की कार्रवाई और मस्जिद पक्ष के रुख का असर आगे की प्रक्रिया पर पड़ सकता है। ऐसे में आज की सुनवाई के साथ 31 जुलाई को प्रस्तावित शुक्रवार की नमाज की व्यवस्था पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।


हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम निर्देश और प्रशासन की पहल

मस्जिद पक्ष ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के 15 मई के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 14 जुलाई को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए प्रशासन को प्रत्येक शुक्रवार दोपहर एक से तीन बजे के बीच भोजशाला के निकट नमाज के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने पहले 40 पीर (मालीवाड़ा) स्थल और बाद में डिस्टिलरी रोड व वन विभाग की भूमि पर दो अन्य वैकल्पिक स्थान तैयार किए, लेकिन इन स्थानों को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है।

हिंदू पक्ष की ओर से विष्णु शंकर जैन करेंगे पैरवी, आगे की रणनीति पर नजर

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के जिलाध्यक्ष एवं याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि संगठन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक स्थलों पर मस्जिद पक्ष की ओर से लगातार जताई गई आपत्तियों और अब तक की पूरी कार्यवाही पर संगठन की नजर है। सुनवाई में अदालत के रुख के अनुसार आगे की कानूनी रणनीति तय की जाएगी।

पांच अगस्त की अंतिम सुनवाई पर भी फोकस

मंदिर पक्ष का कहना है कि बुधवार को होने वाली सुनवाई मुख्य रूप से अंतरिम व्यवस्था और 31 जुलाई की नमाज से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगी, जबकि पांच अगस्त को प्रस्तावित अंतिम सुनवाई में भोजशाला के स्वरूप, पूजा-अर्चना के अधिकार और अन्य कानूनी पहलुओं पर विस्तार से पक्ष रखा जाएगा। संगठन ने संबंधित दस्तावेज और कानूनी तर्कों की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में ई-अटेंडेंस का असर, 97% शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज, कड़े नियमों से सुधर रहा पढ़ाई का स्तर