• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

भोजशाला मामले में हिंदू समाज का बड़ा एलान, 25 अगस्त को धार बंद, प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय

भोजशाला मामले में हिंदू समाज ने 25 अगस्त को दोपहर तक धार जिला बंद का आह्वान किया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 07:04:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 07:04:33 PM (IST)
भोजशाला मामले में हिंदू समाज का बड़ा एलान, 25 अगस्त को धार बंद, प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय
25 अगस्त को दोपहर तक धार जिला बंद का आह्वान किया गया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुबह 11 बजे लालबाग परिसर में समाजजन एकत्रित होंगे
  2. इसके बाद प्रशासन को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा जाएगा
  3. प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े मामले में हिंदू समाज ने 25 अगस्त को दोपहर तक धार जिला बंद रखने का एलानकिया है। बंद का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अक्षरशः पालन नहीं किए जाने के विरोध में लिया गया है। हिंदू समाज की ओर से जारी आह्वान पत्र में लोगों से बंद को सफल बनाने और सामूहिक रूप से प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की अपील की गई है।

लालबाग में जुटेंगे समाजजन

आह्वान के अनुसार हिंदू समाज के लोग 25 अगस्त को सुबह 11 बजे तक लालबाग परिसर में एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी लोग एकमत होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। समाज की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी बात रखने की अपील की गई है।


आस्था और अस्मिता से जुड़ा बताया भोजशाला को

आह्वान पत्र में कहा गया है कि भोजशाला हिंदू समाज के लिए केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, अस्मिता और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है। पत्र में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

हिंदू समाज की ओर से कहा गया है कि भोजशाला की आस्था, अस्मिता और अधिकारों के लिए पूर्वजों ने संघर्ष किया और विजय प्राप्त की। समाज से अपील की गई है कि आने वाली पीढ़ी को इस मुद्दे पर दोबारा संघर्ष की स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी को एकजुट होकर अपनी बात रखनी चाहिए।

जुलाई के सुप्रीम कोर्ट आदेश का हवाला

बंद के आह्वान में सुप्रीम कोर्ट के जुलाई में दिए आदेश का उल्लेख भी किया गया है। इसमें भोजशाला परिसर के भीतर नमाज की अनुमति नहीं दिए जाने और शुक्रवार की नमाज के लिए परिसर के बाहर उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश की बात कही गई है। इन्हीं निर्देशों के पालन को लेकर हिंदू समाज ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है।

प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती

25 अगस्त को बंद के आह्वान के बाद प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सभी पक्षों के बीच संवाद कायम रखने की चुनौती रहेगी। बंद का बाजार और अन्य गतिविधियों पर कितना प्रभाव पड़ेगा, यह 25 अगस्त को ही स्पष्ट होगा। प्रशासन स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक व्यवस्थाएं करने की तैयारी कर रहा है।