• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कड़ौदकलां से गोपालखेड़ी तक मार्ग की गुणवत्ता जांची

प्रधानमंत्री सड़क योजनांतर्गत रतलाम-गुजरी से कड़ौदकलां व्हाया छायन खुर्द (बदनावर विकास खंड सीमा) पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आठ बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की जा चुकी है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 27 Jul 2021 06:43:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jul 2021 06:43:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कड़ौदकलां से गोपालखेड़ी तक मार्ग की गुणवत्ता जांची

कड़ौदकलां (नईदुनिया न्यूज)। प्रधानमंत्री सड़क योजनांतर्गत रतलाम-गुजरी से कड़ौदकलां व्हाया छायन खुर्द (बदनावर विकास खंड सीमा) पहुंच मार्ग 15.550 किलोमीटर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आठ बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की जा चुकी है। प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के अधिकारियों का दल शनिवार को मार्ग निर्माण की गुणवत्ता जांचने कड़ौदकलां से गोपालखेड़ी मार्ग पर पहुंचा। जांच दल में शामिल जिले के अधिकारियों के साथ एक दिल्ली का वरिष्ठ अधिकारी होना बताया गया। किसी भी अधिकारी ने न तो मीडिया के किसी सवाल का जवाब दिया और न ही अपने पद का परिचय दिया।

अधिकारियों के वाहनों के साथ मार्ग बनाने वाले ठेकेदार का वाहन भी चल रहा था। दल द्वारा कड़ौद से गोपालखेड़ी मार्ग पर लगभग डेढ़ फीट लंबाई चौड़ाई का दो फीट गहरा गड्ढा खोदा। इसमें निर्धारित मापदंड अनुसार मटेरियल निकालकर छलनी से छाना गया व नियत एमएम के बाक्स प्लेट पर रखकर तौल किया गया।इस प्रक्रिया को जब पूर्ण किया गया, तब प्रधानमंत्री सड़क योजना के सहायक प्रबंधक की उपस्थिति में ठेकेदार के कर्मचारी ठेकेदार के वाहन से रेतनुमा सामग्री निकालकर लाए और जिस एमएम की मात्रा कम निकली, उसमें मिलाकर जांच की प्रकिया पूर्ण की। मापदंडा अनुसार निर्धारित एमएम के बाक्स में मटेरियल सामग्री रखकर विभाग के प्रधानमंत्री सड़क योजना के प्रबंधक सुरेंद्र सिलोटिया व दिल्ली से आए अधिकारी ने बाक्स में रखी सामग्री के फोटो खींचकर जांच प्रकिया पूर्ण की और आगे बढ़ गए। ठेकेदार के कर्मचारियों ने यह हरकत मीडिया के कैमरे में कैद होती देखी, तो आवश्यकतानुसार मटेरियल मिलाकर शेष मटेरियल तत्काल मार्ग के बाजू में फेंककर ऊपर से पत्थर रख दिए। इस प्रक्रिया के दौरान बार-बार स्थानीय पत्रकारों को जांच स्थल से दूर जाने का बोला गया। ठेकेदार ने अधीनस्थ अधिकारी की मिलीभगत से जांच दल की आंखों में दिनदहाड़े धूल झोंक दी। दिल्ली से आए अधिकारी से जांच के बारे में जानना चाहा, तो उन्होंने कुछ बोलने से इन्कार कर दिया। इधर, प्रबंधक सिलोटिया कांच चढ़ाकर वाहन में बैठे रहे और पत्रकारों से चर्चा करना मुनासिब नहीं समझा। जबकि सहायक प्रबंधक वर्मा ने जांच के बारे में यह कहकर टाल दिया कि कुछ बोलने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं।


आठ बार हो चुकी है सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत

कड़ौदकलां निवासी दिनेश रघुवंशी ने मार्ग निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कई बार बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है, परंतु शिकायतकर्ता को संतुष्ट या जांच किए जाने की जानकारी दिए बिना ही शिकायत को बंद कर दिया गया।

10 करोड़ से अधिक की लागत में बन रहा मार्ग

रतलाम-गुजरी मार्ग से कड़ौदकलां छायन मार्ग 15.550 किमी दूरी 10 करोड़ 64 लाख पांच हजार की अनुमानित लागत से निर्मित हो रहा है। इस मार्ग का निर्माण मेसर्स एचएससी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड झुनझुन राजस्थान द्वारा किया जा रहा है। इसकी क्रियान्वयन एजेंसी मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक तीन धार है।

------------------------------------

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।