• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhar Accident: धार के गणपति घाट में ट्राले ने तीन बाइक सवारों को चपेट में लिया, दो की मौत

Dhar Accident: धार के गणपति घाट में गर्मी के दिनों में फिर बढ़ने लगे हैं हादसे।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 29 Mar 2022 01:43:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Mar 2022 01:45:03 PM (IST)
Dhar Accident: धार के गणपति घाट में ट्राले ने तीन बाइक सवारों को चपेट में लिया, दो की मौत

Dhar Accident: धार, नईदुनिया प्रतिनिधि। धार जिले के धामनोद के निकट खलघाट इंदौर मार्ग पर गणपति घाट में मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इस हादसे में तीन बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इसमें से दो बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा में एक बाइक वाहन के नीचे ही दब गई थी। वही एक बाइक को ट्राला घसीटते हुए करीब 100 फीट तक ले गया। यह एक दर्दनाक और बहुत ही दिल दहलाने वाला हादसा था। हादसे के बाद से ही करीब रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि अलग-अलग वाहनों में लोग फंसे हुए हैं।

दो लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई, हालांकि अब इनकी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं तीन घायलों को प्राथमिक रूप से उपचार के लिए धामनोद भेजा गया है। वहां पर अन्य हादसे भी हुए हैं। एक हादसे के कारण और भी छोटे-छोटे हादसे हुए हैं। इन्हीं को चलते बहुत सारी परेशानियां उत्पन्न हुई है। बता दें कि गणपति घाट दुर्घटना का पर्याय बन चुका है, यहां पर रोज हादसे हो रहे हैं। खासकर गर्मी के दिनों में यहां पर ब्रेक लाइनर जल जाने और ब्रेक फेल होने की स्थिति अधिक बनती है। अधिक ढलान होने के कारण बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। तकनीकी रूप से इसे ग्रेडियंट कहा जाता है और ग्रेडिएंट ज्यादा होने से यहां हमेशा परेशानी बनी रहती है। इनको रोकने के लिए अभी तक कई प्रयास किए गए लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई है। News Updating...