• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhar Bhojshala ASI Survey: सर्वे के बीच धार भोजशाला में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, सुरक्षा जांच के बाद अंदर पहुंचे श्रद्धालु

माना जा रहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इमारत के पिछले भाग में आज दिनभर सर्वे करेगी

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 07:20:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 11:06:36 AM (IST)
Dhar Bhojshala ASI Survey: सर्वे के बीच धार भोजशाला में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, सुरक्षा जांच के बाद अंदर पहुंचे श्रद्धालु
धार की भोजशाला में प्रवेश करते सर्वे दल के सदस्‍य। दूसरा चित्र अंदर जाने वाले लोगों की जांच का

HighLights

  1. धार भोजशाला में आज मंगलवार का सत्याग्रह होगा, सर्वे भी करेगी टीम
  2. मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक पूजा जारी रहेगी।
  3. सबसे अहम बात यह है कि इस मौके पर सर्वे कार्य भी जारी रहेगा।

धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला में आज मंगलवार को सत्याग्रह का दिन है। इसके तहत हनुमान चालीसा और अन्य पाठ किए गए। हिंदू समाज को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा मंगलवार को पूजा-अर्चना की अनुमति दी गई है। सुरक्षा जांच के बाद बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु भोजशाला में पहुंचे ।

सर्वे के बीच धार भोजशाला में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, सुरक्षा जांच के बाद अंदर पहुंचे श्रद्धालु#Dhar #Bhojshala #HanumanChlisa pic.twitter.com/iJz3hgjyVi

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 26, 2024

पूजा के बाद बाहर आए श्रद्धालुओं ने कहा कि सर्वे के फैसले से हिंदू समाज खुश है। यहां सत्‍याग्रह 1952 से लगातार चल रहा है। हनुमान चालीसा के बाद आरती और पूजा संपन्‍न हुई। श्रद्धालुओं ने कहा कि निर्देश के अनुसार उन्‍होंने 11 बजे भोजशाला परिसर खाली कर दिया है।


#WATCH | Hindus devotees after performing puja at the Bhojshala complex in Dhar of Madhya Pradesh

As per an arrangement in 2003, Hindus perform puja at the complex on Tuesdays from sunrise to sunset while Muslims offer namaz on Fridays from 1 pm to 3 pm. pic.twitter.com/tN2vxNW3OO

— ANI (@ANI) March 26, 2024

श्रद्धालुओं ने कहा कि जो अयोध्‍या में हुआ। मथुरा और काशी में हुआ है। सर्वे के बाद ऐसा ही फैसला धार भोजशाला को लेकर होगा।

#WATCH मध्य प्रदेश: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) की एक टीम धार में भोजशाला परिसर पहुंची। ASI ने 22 मार्च को भोजशाला परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण शुरू किया। pic.twitter.com/ed7MfYuPYz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2024

आज मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक पूजा जारी रहेगी। सबसे अहम बात यह है कि इस मौके पर सर्वे कार्य भी जारी रहेगा। चार दिन का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है।

naidunia_image

पांचवें दिन के सर्वे कार्य के लिए मंगलवार सुबह दल भोजशाला पहुंचा। इस तरह से माना जा रहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इमारत के पिछले भाग में आज दिनभर सर्वे करेगी ताकि किसी भी तरह से हिंदू समाज के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

दोनों ही पक्ष की मौजूदगी में मंगलवार को यह सर्वे भीतरी परिसर में करवा पाना संभव नहीं है। इसलिए बाहरी परिसर में ही यह सर्वे करवाया जाएगा।

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच में सत्याग्रह हुआ है। प्रत्येक श्रद्धालुओं की चेकिंग की गई है और मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सर्वे भी शुरू हो चुका है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम भोजशाला के पिछले हिस्से में यह सर्वे कार्य कर रही है।

यहां आने वाले श्रद्धालु किसी भी तरह के सर्वे की प्रक्रिया को देख नहीं सकें इसके लिए बड़े-बड़े पर्दे लगा दिए गए हैं। साथी मुख्य द्वार से केवल भीतर प्रवेश कर सकते हैं। अन्य स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। चार स्थानों पर उत्खनन का कार्य जारी है। संभावना है कि इसमें हिंदू प्रतीक चिह्न मिल सकते हैं, इसी के मद्देनजर यह उत्खनन विशेष माना जा रहा है।