• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhar Bhojshala ASI Survey: धार भोजशाला का सर्वे आज भी जारी रहेगा, पाषाण धरोहर को खोजने का काम हुआ तेज

जानकारी मिली है कि जिस तरह से 10-15 फीट गहराई तक में भोजशाला की नींव नहीं मिल पा रही है। यहां पर एक तलघर हो सकता है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 31 Mar 2024 07:58:52 AM (IST)Updated Date: Sun, 31 Mar 2024 10:59:21 AM (IST)
Dhar Bhojshala ASI Survey:  धार भोजशाला का सर्वे आज भी जारी रहेगा, पाषाण धरोहर को खोजने का काम हुआ तेज

HighLights

  1. भोजशाला के नीचे तलघर होने का अनुमान जताया जा रहा है
  2. सर्वे में मिली जानकारी के बाद एक नए स्थान पर खोदाई शुरू हो गई है
  3. धार की भोजशाला का सर्वे कार्य 22 मार्च से आरंभ हुआ है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला में आज 10 वें दिन भी सर्वे का कार्य जारी रहेगा। एएसआई टीम भोजशाला अलसुबह ही पहुंच चुकी है। टीम हिंदू और मुस्लिम पक्ष के प्रत‍िन‍िध‍ि के साथ भोजशाला में पहुंची।

कल शनिवार को सर्वे कार्य में मुख्य रूप से एक नए स्थान पर खोदाई कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही 50 मीटर के क्षेत्र में फोकस करते हुए विभिन्न दस्तावेजीकरण भी किया गया है।

जानकारों के अनुसार धार भोजशाला में खोदाई कार्य चल रहा है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां एक तलघर हो सकता है।

धार की भोजशाला का सर्वे कार्य 22 मार्च से आरंभ हुआ है। कल मुख्य रूप से सर्वे के तहत नए स्थान पर खोदाई शुरू की गई है। यहा खोदाई भोजशाला के दक्षिण भाग में की गई। भोजशाला की नींव को लेकर अन्य पाषाण धरोहर को खोजने का काम और भी तेज हो गया है।

जानकारी मिली है कि जिस तरह से 10-15 फीट गहराई तक में भोजशाला की नींव नहीं मिल पा रही है। यहां पर एक तलघर हो सकता है। इसलिए नींव अधिक गहराई तक हो सकती है।

जीपीआर के माध्यम से अन्य स्थानों पर भी खोदाई के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए रडार से जानकारियां हासिल कर ली गई है। ज्ञानवापी में जिन सात विशेषज्ञों ने काम किया था, वे विशेषज्ञ यहां पहुंच चुके हैं। इन्होंने आज अपना कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि इन्होंने पहले दिन यहां पर कुछ बुनियादी जानकारी भी हासिल की है।