Dhar Bhojshala Case: भोजशाला पर अब 12 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Dhar Bhojshala Case: न्यायालय के निर्देश से ही यह स्पष्ट होगा कि खसरा 612 की भूमि पर मौजूदा अंतरिम व्यवस्था आगे जारी रहेगी या शुक्रवार की नमाज के लिए ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 07:23:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 07:26:15 PM (IST)
धार भोजशाला।HighLights
- सुनवाई के बाद 14 अगस्त को चूंकि शुक्रवार है।
- ऐसे में प्रशासन को 12 अगस्त के आदेश के अनुसार
- व्यवस्था में बदलाव की स्थिति के लिए तैयारी रखनी होगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में बुधवार 12 अगस्त को सुनवाई होगी।
पूर्व में पांच और छह अगस्त को सुनवाई की जानी थी, लेकिन नहीं हो सकी थी। बता दें कि शुक्रवार की नमाज को लेकर न्यायालय के निर्देशों के आधार पर ही आगे की व्यवस्था स्पष्ट होगी।
सुनवाई के बाद 14 अगस्त को चूंकि शुक्रवार है। ऐसे में प्रशासन को 12 अगस्त के आदेश के अनुसार नमाज व्यवस्था में बदलाव की स्थिति के लिए भी तैयारी रखनी होगी।
हालांकि पिछले दो शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 वाली भूमि पर नमाज शांतिपूर्वक हो चुकी है।
न्यायालय के निर्देश से ही यह स्पष्ट होगा कि खसरा 612 की भूमि पर मौजूदा अंतरिम व्यवस्था आगे जारी रहेगी या शुक्रवार की नमाज के लिए कोई नई व्यवस्था तय होगी।
मंदिर और मस्जिद पक्ष भी इसी सुनवाई के परिणाम के आधार पर अपना अगला रुख तय करेंगे।