• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला में अब मिला 3 फीट का पुरावशेष, बनी हैं धार्मिक आकृतियां

ऐतिहासिक भोजशाला में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर 22 मार्च से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे की समय सीमा 27 जून तक निर्धारित है। हिं...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 07:48:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Jun 2024 07:48:26 PM (IST)
Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला में अब मिला 3 फीट का पुरावशेष, बनी हैं धार्मिक आकृतियां
भोजशाला के उत्तरी भाग में खुले में रखे करीब 100 पुरावशेषों को दक्षिण भाग में शिफ्ट कर दिया गया है।

HighLights

  1. 82वें दिन एएसआइ ने गेट के बाहर ओटले को तोड़कर किया सर्वे।
  2. उत्तर की ओर रखे कई अवशेषों को दक्षिण भाग में रखवाया गया।
  3. सर्वे की समय सीमा 27 जून तक निर्धारित है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार । भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मंगलवार को 82वें दिन का सर्वे बाहर और भीतर दोनों स्थलों पर किया। प्रवेश गेट वाले क्षेत्र में कच्चे ओटले को तोड़कर खोदाई कराई गई। यहां उत्तरी भाग में टीम को तीन फीट का पुरावशेष मिला है, जो भोजशाला के स्तंभ का टुकड़ा है।

naidunia_image

सनातन धर्म की आकृतियां

हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि इस पर सनातन धर्म की आकृतियां बनी हैं। इसकी सफाई होने के बाद और भी स्थिति स्पष्ट होगी। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि भोजशाला के उत्तरी भाग में खुले में रखे करीब 100 पुरावशेषों को दक्षिण भाग में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसा करने के पीछे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्थान पर ASI व्यापक स्तर पर सर्वे कर सकता है। यहां खोदाई भी की जा सकती है, जिससे अन्य अवशेष प्राप्त हो सकें।


naidunia_image

भोजशाला में पूजा अर्चना

मंगलवार होने से हिंदू समाज के लोगों ने भोजशाला में पूजा-अर्चना भी की। इसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। परंपरागत संध्या आरती भी की गई। उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक भोजशाला में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर 22 मार्च से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे की समय सीमा 27 जून तक निर्धारित है। एएसआइ को चार जुलाई तक अपनी सर्वे रिपोर्ट हाई कोर्ट में प्रस्तुत करनी है।