• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Crime News: अब धार के टांडा में युवतियों के साथ बर्बरता, परिवार के लोगों ने ही जमकर पीटा

MP Crime News: एमपी में आलीराजपुर के बाद अब धार जिले में युवतियों को परिवार के लोगों द्वारा ही बर्बरता से पीटने की घटना।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 04 Jul 2021 10:27:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jul 2021 02:54:08 PM (IST)
MP Crime News: अब धार के टांडा में युवतियों के साथ बर्बरता, परिवार के लोगों ने ही जमकर पीटा

धार, MP Crime News। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में युवती के साथ हुई बर्बरता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि धार जिले के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम पीपलवा से ऐसा ही एक घटना सामने आइ है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे धार के वीडियो में दो युवतियों को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवतियों को मारने वाले रिश्ते में उनके चचेरे भाई हैं, परिवार के लोगों ने ही उनके साथ बर्बरता की। वहां मौजूद अन्य लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। वीडियो में युवतियां चिल्लाती दिख रहीं है, परंतु इंसान से हैवान बने लोगों का दिल नहीं पसीजा और उन्हें लाठी डंडों से पीटते रहे। वीडियो में युवतियों को न केवल युवकों के द्वारा पीटा जा रहा है बल्कि महिलाओं के द्वारा भी जमकर लाठियों से पीटा गया और पत्थर भी मारे गए। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। इस मामले में परिवार के ही सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फोन पर बात करने को लेकर पीटा

बर्बरता की शिकार दोनों युवतियां रिश्ते में चचेरी बहनें और दोनों का रिश्ता अलीराजपुर के जोबट में हुआ है। लड़कियों का आरोप है कि मौजूद लोगों ने स्कूल के पास रोककर उन्हें पूछा कि तुम मामा परिवार के दो लड़कों से फोन पर बातचीत क्यों करती हों, जिसके बाद लड़कियों पर जमकर डंडे बरसाए गए। सिर्फ फोन पर बात करने की बात को लेकर लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया और युवतियों को जमकर पीटा गया, दोनों लड़कियां डर गई और शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई।


7 आरोपितों को किया गिरफ्तार

टांडा थाना प्रभारी विजय वास्कले ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और मौका मुआयना किया युवतियों को थाने लाया गया, जहां पर पूछताछ करने पर युवतियों ने बताया कि उनके साथ परिजनों के द्वारा ही मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत पर परिवार के ही 7 लोगों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर सभी को गिरफ्तार किया।