
पेंशन हितग्राहियों के सम्मेलन में हजारों हितग्राही उमड़े
डही। नईदुनिया न्यूज
आपने कांग्रेस की जो सरकार चुनी है, वह अपने वचन की पक्की सरकार है। हमने जो कहा था उसे चंद दिनों में ही कर दिखाया। कि सान कर्ज माफी, पेंशन, युवा रोजगार और बिजली के मामले में किए गए वादे निभा दिए गए हैं। अब जो बिंदु वचन पत्र के अनुसार रह गए हैं, वे लोकसभा चुनाव बाद एक-एक कर प्राथमिकता के साथ हल किए जाएंगे।
यह बात कैबिनेट मंत्री सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने गुरुवार को मंडी प्रांगण में आयोजित पेंशन हितग्राही सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। सम्मेलन में क्षेत्र से हजारों हितग्राहियों ने शिरकत की। इसमें महिला हितग्राहियों की संख्या ज्यादा थी। पूरा मंडी टीन शेड हितग्राहियों से खचाखच भरा था। मंत्री बघेल ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर 11-11 लोगों की जो युवा शक्ति समितियां बनाई गई हैं उसे सरकार ने व्यापक अधिकार दिए हैं। ये समितियां योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के साथ ही उसके क्रियान्वयन में सरकारी अमले को सहयोग देगी। बघेल ने प्रतीक स्वरूप कु छ हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
डही विकासखंड में 5 हजार 200 पेंशन हितग्राही
जनपद पंचायत स्तर पर 4 हजार 700 तथा नगर पंचायत स्तर पर 450 पेंशन हितग्राही हैं। इन हितग्राहियों को अभी तक 300 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलती थी, जो अप्रैल से 300 की बजाय 600 रुपए पेंशन मिलेगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष जयदीप पटेल ने भी संबोधित किया। जनपद पंचायत सीईओ बृतेश जैन ने कहा कि जो हितग्राही छूट गए हैं या जिन्होंने इसमें आवेदन दिया है, उनके आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार उन्हें भी पेंशन स्वीकृत की जाएगी। मंत्री बघेल ने शिकायती आवेदनों को पढ़कर लोगों से वन-टू-वन चर्चा कर समस्याएं जानीं। तहसीलदार अंतरसिंह कनेश, थाना प्रभारी विजय वास्केल, विधायक प्रतिनिधि जाकि र पठान, अब्दुल्ला बोहरा, हाजी हिसामुद्दीन कु रैशी, आफाक सिंगल, विनोद भावसार, दशरथ बाबा आदि मौजूद थे। संचालन बीआरसी मनोज दुबे ने कि या। आभार बीईओ सतीशचंद्र पाटीदार ने माना।
7डही06 डही में हितग्राही सम्मेलन में हजारों हितग्राहियों को संबोधित करते मंत्री बघेल।
संबल योजना के 50 हितग्राहियों को चेक दिए
सरदारपुर। जनपद पंचायत प्रांगण में गुरुवार को पेंशन योजना एवं संबल योजना के तहत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक का वितरण कि या गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल थे। कांग्रेस सरकार ने वचन पत्र अनुसार पेंशन योजना में 300 के स्थान पर 600 रुपए प्रतिमाह की दर से राशि स्वीकृत कर 11 हजार 102 पेंशनधारियों को स्वीकृति पत्र एवं संबल योजना के 50 हितग्राहियों को 2-2 लाख के चेक वितरित कि ए।
विधायक ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक-एक कर अपना वादा पूरा कर रही है। 11 हजार 775 कि सानों को 45.60 करोड़ की राशि के ऋण मुक्ति के प्रमाण पत्र गत दिनों वितरण कि ए गए। बिजली बिल आधा करने का जो वादा कि या था, वह भी पूरा कि या है। बिजली के बिल 200 रुपए के स्थान पर 100 रुपए प्रतिमाह कि या गया है। 3 से 5 हॉर्स पावर बिजली के बिल 10 हजार 950 कि सानों के आधे कि ए गए हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में नगर परिषद राजगढ़ ने मप्र में दूसरा एवं सरदारपुर नगर परिषद ने छठा स्थान प्राप्त कि या है। इसके लिए परिषद अध्यक्ष भवरसिंह बारोड़, अध्यक्ष महेश भाबर एवं सीएमओ प्रियंक नवीन पंड्या, विजय शर्मा एवं पार्षदों को विधायक ने बधाई दी। सीईओ के के उईके ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि पेंशन योजनांतर्गत सरदारपुर विकासखंड में 11 हजार 102 पेंशनधारियों को 35 लाख से अधिक राशि का वितरण कि या जा रहा था। मप्र सरकार द्वारा पेंशन 300 से बढ़ाकर 600 रुपए प्रतिमाह की गई है। 1 अप्रैल से प्रतिमाह 70 लाख से अधिक राशि का पेंशनधारियों को वितरण कि या जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, भंवरसिंह बारोड़, महेश भाबर, रामचंद्र पटेल, नरसिंह वसुनिया, दिलीप वसुनिया, परवेज लोदी, गोविंद मारू आदि मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत एसडीएम प्रतापसिंह चौहान, तहसीलदार एनपी पनीका, जनपद के पीसीओ, एडीओ आदि ने कि या।
प्रांगण छोटा पड़ गया
हितग्राही अधिक संख्या में आने से जनपद प्रांगण छोटा पड़ गया था। ऐसे में कु छ महिला हितग्राहियों को जनपद के बरामदे में बैठना पड़ा। भजन गायक अर्जुन मुनिया ने भजनों की प्रस्तुति दी।
07 एसआरडी 02- सरदारपुर में पेंशनधारी महिला को स्वीकृति पत्र देते विधायक ग्रेवाल आदि।
07 एसआरडी 03- सरदारपुर जनपद प्रांगण में मौजूद हितग्राही।
सम्मेलन आयोजित
बाग। बालक छात्रावास के भवन में जनपद पंचायत द्वारा क्षेत्र के 700 पेंशनधारियों का सम्मेलन गुरुवार को आयोजित किया गया। सीईओ आरके वक्तारिया ने कहा कि शासन की योजना में यदि गांव का कोई व्यक्ति छूटा हो तो वह आवेदन कर सकता है। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुमन भेरूसिंह अनारे व विशेष अतिथि उपाध्यक्ष पदमसिंह मंडलोई थे। यह जानकारी पंचायत इंस्पेक्टर दिलीप तोरणे ने दी।