
- धर्मसभा में जिनेंद्रमुनि ने कहा, मंगल प्रवेश पर की अगवानी
रिंगनोद। नईदुनिया न्यूज
आज के इस आपाधापी के समय व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य आत्मा पर नियंत्रण का होना चाहिए। मनुष्य को सदैव अपनी इंद्रियों को वश में रखने का प्रयत्न करना चाहिए। जो मनुष्य अपने इंद्रियों को वश में रखते हैं, उनका भव में मंगल होता है और आने वाला भव की स्थिति भी उच्च होती है। इंद्रियों को वश में रखने का गुण के वल मनुष्य के पास ही होता है।
उक्त प्रेरणादायी प्रवचन आचार्यश्री उमेशमुनिजी के प्रथम शिष्य प्रवर्तक जिनेंद्र मुनिजी ने रिंगनोद स्थित चांद आराधना भवन में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए दिए। गुरुवार सुबह मुनिजी आदि ठाणा चार 4 का रिंगनोद में मंगल प्रवेश हुआ। वे टांडा से विहार कर यहां पहुंचे। सुबह प्रवचन पश्चात अमृतलाल, अभयकु मार, योगेश कु मार पोखरना, मंजुला बेन भंडारी मेघनगर, कांतिलाल ब्होरा की ओर से प्रभावना बांटी गई। स्वामीवात्सल्य का लाभ कांतिलाल गौतमचंद झंडावाला एवं अभयकु मार अमृतलाल पोखरना परिवार ने लिया।
राजगढ़ में गुरुवार को जिनेंद्र मुनिजी आदि ठाणा का शाम को नगर प्रवेश हुआ। कु क्षी नाका पर प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। इसके बाद वे महावीर स्थानक भवन पहुंचे। यहां मुनिश्री का मंगलाचरण हुआ। शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे व्याख्यान एवं दोपहर 2 से 3 बजे तक सामायिक जाप होंगे। इसके बाद मुनिश्री रतलाम शहर की ओर विहार करेंगे। रतलाम में मुनिश्री का होली चातुर्मास होगा। जानकारी समाज के प्रवीण वागरेचा ने दी।
---------------------------
जीवन में नशा करना है, तो हरि का करें : संतश्री नागर
- कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन
रिंगनोद। नईदुनिया न्यूज
गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। यात्रा में बालिकाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य भी कि या। कथा के पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताया।
श्री योगमाया मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जो पिपली चौक, राठौर मंदिर, मेन चौपाटी, बस स्टैंड होते हुए कथा स्थल पिपलिया मैदान पहुंची। शोभायात्रा में दो सुसज्जित रथ शामिल कि ए गए थे। एक रथ में पं. दामोदर शर्मा भगवान प्रतिमा को लेकर बैठे थे। जबकि दूसरे पर कथावाचक संतश्री मोहितजी नागर विराजित थे जो लोगों को अभिवांदन स्वीकार कर रहे थे। यात्रा में निनामा परिवार के दिनेश निनामा भागवत पोथी को सिर पर लेकर चल रहे थे। कथावाचक संतश्री नागर ने कहा कि भागवत कथा सुनने का अवसर हमें हमारे पुण्योदय से ही प्राप्त होता है। श्रीमद् भागवत का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि श्री यानी लक्ष्मी, मद यानी नशा, भ यानी भक्ति, ग यानी ज्ञान, वत यानी वैराग्य होता है। व्यक्ति को मद या नशा एक प्रकार का नहीं होता है। कि सी को शराब का तो कि सी को सिगरेट का। कि सी को पद का, तो कि सी को रुप का। कि सी को पैसे का, तो कि सी को परिवार का नशा होता है। नशा करना है, तो हरि नाम का नशा करें। यही नशा है, जो आपके जीवन को इस संसार रुपी भवसागर से मुक्ति दिला सकता है।
07 आरजेएच 14ः- महोत्सव के पहले दिन निकली कलश यात्रा।
------------------------------
प्रियंका दिलीप बाहेती सम्मानित
बाग। मप्र वूमंस प्रेस क्लब द्वारा भोपाल में आयोजित वूमंस मीडिया अवॉर्ड अंतर्गत सोशल अचीवर्स अवॉर्ड बाग की प्रियंका दिलीप बाहेती को दिया गया। बाग प्रिंट में नई-नई डिजाइन प्रिंट करने एवं हाथ ठप्पा छपाई से बाग प्रिंट का नाम रोशन करने को लेकर उन्हें सम्मानित कि या गया। प्रदेश की कै बिनेट मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, व पीसी शर्मा ने सम्मानित कि या। कार्यक्रम भोपाल में गुरुवार को मप्र वूमन प्रेस क्लब की अध्यक्ष शीतल राय के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में धार की पदाधिकारी पुष्पा शर्मा भी शामिल हुई।
चित्र 03 प्रियंका बाहेती का सम्मान करते हुए।
-----------------------------
पेंशन हितग्राही सम्मेलन आयोजित
सिंघाना। ग्राम पंचायत में पेंशन हितग्राही सम्मेलन गुरुवार को आयोजित कि या गया। मुख्य अतिथि मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा थे। सरपंच दिलीपसिंह बघेल, उपसरपंच संदीप अग्रवाल, दिव्यांग पेंशन हितग्राही कमल भालेराव ने स्वागत कि या। मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को शासन द्वारा दोगुनी की गई पेंशन राशि के स्वीकृति पत्र वितरित कि ए। जपं मनावर के पेंशन शाखा प्रभारी राजेश जोशी, सरपंच, उपसरपंच, ग्राम रोजगार सहायक धर्मेंद्रसिंह चौहान, पूर्व सरपंच सत्यनारायण पाटीदार, कांग्रेस कार्यकर्ता नैनाजी सिंघारे, अजय गुप्ता, हमीद खान सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
फोटोः-
07एसआईजी01 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र देते विधायक।
07एसआईजी02 सिंघाना में सम्मेलन में उपस्थित पेंशन हितग्राही।
------------------------------