आग से 6 बीघा की फसल जली, पटवारी ने पंचनामा बनाया
सिंघाना। यहां मंगलवार को दो किसानों के खेत में आग लग गई। इसमें करीब 6 बीघा की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पटवारी ने करीब 85 हजार की नुकसानी का सर्वे कर पंचनामा बनाया। अपरा- करीब 4.30 बजे किसान दीपा पिता लिम्बा काग निवासी झापड़ी व अशोक पिता घीसा राठौर निवासी सिंघाना के गेहूं के खेत में आग लग गई। दीपा की 5 बीघा व अश
By
Edited By:
Publish Date: Wed, 25 Mar 2015 01:01:46 AM (IST)
Updated Date: Wed, 25 Mar 2015 01:01:46 AM (IST)
सिंघाना। यहां मंगलवार को दो किसानों के खेत में आग लग गई। इसमें करीब 6 बीघा की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पटवारी ने करीब 85 हजार की नुकसानी का सर्वे कर पंचनामा बनाया।
अपरा- करीब 4.30 बजे किसान दीपा पिता लिम्बा काग निवासी झापड़ी व अशोक पिता घीसा राठौर निवासी सिंघाना के गेहूं के खेत में आग लग गई। दीपा की 5 बीघा व अशोक की 1 बीघा की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पटवारी मौके पर पहुंचे। पटवारी महिपालसिंह रावत ने बताया कि दीपा के खेत में 75 हजार की व अशोक के खेत में 10 हजार रुपए की नुकसानी का पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं। इधर, अशोक राठौर ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से मेरे खेत में आग लगी। बाद में समीप के किसान दीपा के खेत में आग फैल गई। खबर मिलते ही सिंघाना व झापड़ी के किसान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।