• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhar News: धार में धार्मिक बैनर जलाने का प्रयास, विरोध में हिंदू संगठनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो ग‌ए और नारेबाजी कर प्रदर्शन कर‌ने लगे। हिंदू संगठन आरोपित को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क पर बै...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 07:35:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Mar 2024 07:35:38 PM (IST)
Dhar News: धार में धार्मिक बैनर जलाने का प्रयास, विरोध में हिंदू संगठनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
धरमपुरी में बस स्टैंड स्थित घटनास्थल पर प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। नईदुनिया

HighLights

  1. धार में धार्मिक बैनर जलाने का प्रयास
  2. विरोध में हिंदू संगठनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
  3. आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग

नईदुनिया न्यूज, धरमपुरी। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान यहां बस स्टैंड पर लगाए ग‌ए भगवान कृष्ण के एक विशालकाय बैनर को किसी असामाजिक तत्व द्वारा जलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद गुरुवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने बस स्टैंड पर धरना देकर नारेबाजी की। आरोपित को 24 घंटे में गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

गुरुवार रात को बस स्टैंड पर लगे भगवान श्रीकृष्ण के विशालकाय कट आउट (बैनर) को किसी अज्ञात बदमाश द्वारा जलाने का प्रयास किया गया। घटना रात 3:20 बजे की है। घटनास्थल के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो ग‌ई। इसमें एक युवक द्वारा माचिस या लाइटर से बैनर को जलाया गया। घटना की सूचना हिंदू संगठनों को मिलने के बाद क‌ई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच ग‌ई थी। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।


naidunia_image

इधर, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो ग‌ए और नारेबाजी कर प्रदर्शन कर‌ने लगे। हिंदू संगठन आरोपित को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क पर बैठ ग‌ए। इस दौरान एसडीओपी अंकित सोनी सहित टीआइ संतोष सिंह यादव, कमलेश सिंगार मनावर, कमलेश बारिया गंधवानी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को समझाने की कोशिश की, किंतु प्रदर्शनकारी आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे‌। प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक चला। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए पुलिस थाने पहुंचे। थाने पहुंचकर हिंदू संगठनों की ओर से विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक राहुल कुशराम ने आवेदन सौंपा।

इसके आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की खोजबीन शुरू की‌ है। इस संबंध में एसडीओपी अंकित सोनी ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है।