• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश : धार में निषेध क्षेत्र से जुलूस निकालने पर पुलिस ने लोगों को रोका, नहीं मानने पर चलाई लाठी

धार में जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 19 Oct 2021 11:56:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 Oct 2021 01:07:13 PM (IST)
मध्य प्रदेश : धार में निषेध क्षेत्र से जुलूस निकालने पर पुलिस ने लोगों को रोका, नहीं मानने पर चलाई लाठी

धार। धार शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के तहत मंगलवार को करीब सवा 10 बजे अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जुलूस जब उटावद दरवाजा क्षेत्र से गुजर रहा था तो उसमें शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस बल ने इन लोगों को रोका। जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस बल को लाठी भांजना पड़ी। ऐसे में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी के हालात बन गए थे। पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया। लाठीचार्ज के बाद कई इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बता दें कि पहले इसकी अनुमति नहीं थी, लेकिन कल शाम को प्रशासन ने सीमित क्षेत्र में जुलूस निकालने की अनुमति दी गई थी।

शरारती तत्वों को चिह्नित कर रहे हैं

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि धार जिला मुख्यालय पर मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान अफरातफरी की स्थिति बनी गई थी। पुलिस व प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग के बजाए जब एक वर्ग के कुछ लोग परंपरागत मार्ग से जाने का दबाव बनाने लगे। इस पर इन लोगों को रोका। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी भी की। पुलिस ने तरंत हालत संभाल लिए, इसके बाद में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकलवाया गया। जुलूस के लिए मार्ग निर्धारित किया गया था। लेकिन जुलूस में शामिल कतिपय लोगों ने उटावद दरवाजा क्षेत्र में आकर परंपरागत मार्ग से जुलूस निकालने की कोशिश की। इन लोगों को पुलिस द्वारा रोका गया। इसके बाद धार के मोहन टॉकीज क्षेत्र में भी अप्रिय स्थिति बनी। बाद में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाल लिया गया है। फिलहाल हम शरारती तत्वों को चिह्नित कर रहे हैं। इसमें प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तारी की जाएगी।