• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhar News : नाबालिग छात्रा के साथ की थी छेड़छाड़, आरोपी की दुकान बुलडोजर से ध्‍वस्‍त कर दी

पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी सलमान के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। धार ज‍िले के बगदून थाना प्रभारी ने बताया कि आरेापी क...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 07:58:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 07:58:41 AM (IST)
Dhar News :  नाबालिग छात्रा के साथ की थी छेड़छाड़, आरोपी की दुकान बुलडोजर से ध्‍वस्‍त कर दी
छेड़छाड़ के आरोपित की सब्जी दुकान को ध्वस्त किया गया।

HighLights

  1. स्कूल से घर आ रही नाबालिग छात्रा के साथ हुई थी घटना।
  2. पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
  3. घटना के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे थे।

नईदुनिया न्यूज, धार, घाटाबिल्लौद। स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सरेराह युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने घर पहुंचकर हिम्मत दिखाते हुए स्वजन को आपबीती सुनाई। इस पर स्वजन छात्रा के साथ पुलिस थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भनक लगने पर वे भी थाने पहुंचे तथा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपित को धरदबोचा। इधर, ग्राम पंचायत ने अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपी की दुकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।


आरोपित का नाम सलमान बताया गया है। वह गांव में सब्जी की दुकान चलाता है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक आठवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी।

naidunia_image

इस बीच रास्ते में आरोपी सलमान ने उसे नाम व पता पूछने के बहाने रोका । उसने मोबाइल से लड़की का फोटो खींचकर छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर आरोपी ने लड़की का फोटो बहुप्रसारित करने तथा बदनाम करने की धमकी दी। जैसे-तैसे लड़की वहां से पीछा छुड़ाकर घर पहुंची। उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम से माता-पिता को अवगत कराया।

इस पर स्वजन लड़की को लेकर घाटाबिल्लौद चौकी गए तथा छात्रा के बयान लिए। पुलिस ने आगे कार्रवाई के लिए बगदून थाने पर पीड़िता के बयान दर्ज कराए।

पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ छेड़छाड़, पाॅस्को एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बगदून थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर, घटना के दूसरे दिन हिंदू संगठन को भनक लगने पर आरोपी की दुकान पर कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत को आवेदन सौंपा। इस पर पंचायत ने आरोपित की सब्जी की दुकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया।