• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

फादर्स डे पर उजड़ गईं पिता की खुशियां, नदी में डूबा 7 साल का मासूम, पिता ने 20 मिनट तक दी CPR; पर नहीं बची सांसें

फादर्स डे के दिन एक पिता की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। खलघाट स्थित नर्मदा नदी में स्नान के दौरान 7 वर्षीय मासूम कृष्णा की डूबने से मौत हो गई।

By Rais MohammadEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 09:32:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 09:32:03 PM (IST)
फादर्स डे पर उजड़ गईं पिता की खुशियां, नदी में डूबा 7 साल का मासूम, पिता ने 20 मिनट तक दी CPR; पर नहीं बची सांसें
नदी से बाहर निकालने के बाद बच्चे को को लेकर दौड़ता पिता।

HighLights

  1. मछलियों को दाना खिलाते समय नदी में फिसला पैर, मासूम की मौत
  2. पीथमपुर के निजी कंपनी कर्मचारी के 7 वर्षीय बेटे की डूबने से मौत
  3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, घर में पसरा मातम

नईदुनिया प्रतिनिधि, धामनोद। फादर्स डे के दिन एक पिता की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। खलघाट स्थित नर्मदा नदी में स्नान के दौरान 7 वर्षीय मासूम कृष्णा की डूबने से मौत हो गई। बेटे को बचाने के लिए पिता ने हर संभव प्रयास किया। नदी से बाहर निकालने के बाद करीब 20 मिनट तक सीपीआर देकर उसकी सांसें लौटाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मछलियों को दाना खिलाते समय फिसला पैर

जानकारी के अनुसार हरदा जिले के छोटा देवास गांव निवासी रामशंकर, जो पीथमपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, रविवार सुबह अपने दोनों पुत्रों कृष्णा (7) और नारायण (5) तथा रिश्तेदार अश्विन चौहान के साथ खलघाट स्थित नर्मदा घाट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान कृष्णा घाट किनारे मछलियों को दाना खिला रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।


गोताखोरों ने निकाला बाहर, पिता और आरक्षक ने दिया सीपीआर

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पिता रामशंकर और डायल-112 के आरक्षक दीपक मंडलोई ने करीब 20 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लाने का प्रयास किया। तत्पश्चात उसे धामनोद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में भावुक हुए पिता, शव देख टूटा धैर्य

अस्पताल में बेटे का शव देखते ही पिता का धैर्य टूट गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जानकारी मिलने पर वे भावुक हो उठे और बेटे के शव का पोस्टमार्टम नहीं करने की गुहार लगाने लगे। इस दौरान अस्पताल परिसर का माहौल भी गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें- इंदौर एयरपोर्ट को साढ़े 3 माह बाद भी उड़ान का इंतजार, लोकार्पण के बाद टर्मिनल-1 पर पसरा सन्नाटा, ढाई हजार यात्री घटे

मां के आने और समझाइश के बाद हुआ पोस्टमार्टम

बाद में पीथमपुर से बच्चे की मां भी अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा कानूनी प्रक्रिया समझाने और परिजनों की सहमति मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया। फादर्स डे पर हुई इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्रभर के लोगों को झकझोर दिया। बेटे को बचाने के लिए पिता का अंतिम क्षण तक संघर्ष और फिर उसकी असहाय बेबसी देखने वालों की आंखें भी नम कर गई।