• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leopard Attack in Dhar: धार जिले के गंधवानी में तेंदुए ने मचाया आतंक, युवकों पर किया हमला, दो घायल

गंधवानी क्षेत्र के बेकल्या गांव व आसपास के क्षेत्र में तेंदुए के होने की खबर से दहशत माहौल बना हुआ है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 06:16:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Apr 2024 06:21:47 PM (IST)
Leopard Attack in Dhar: धार जिले के गंधवानी में तेंदुए ने मचाया आतंक, युवकों पर किया हमला, दो घायल
धार के गंधवानी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक।

HighLights

  1. हमले में दो युवकों को चोट आई है जिनका उपचार जारी है।
  2. युवक मोहन को सीधे हाथ एवं सिर में पंजे के निशान है।
  3. वहीं युवक मनोहर को गर्दन व पीठ में घाव है।

Leopard Attack in Dhar: नईदुनिया न्यूज, गंधवानी, धार। गंधवानी के ग्राम बेकल्या में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए ने युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो युवकों को चोट आई है जिनका उपचार जारी है। पहली घटना मोहन पुत्र लालसिंग के साथ ही हुई। मोहन अपने तीन साथियों के साथ खेत पर जा रहा था। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए से बचने के लिए मोहन भागने लगा इस बीच वह गिर गया। इस दौरान तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया।

इसमें युवक के हाथ व सिर पर पंजे लगने से वह घायल हो गया। युवक के अन्य साथी छोटू, रूपसिंह व गमरसिंह ने तेंदुए को भगाया। वहीं दूसरी घटना भी ग्राम बेकल्या की है जहां मनोहर पुत्र बुदा सिंग राठियापुरा अपने खेत से चारे का भारा लेकर घर की तरफ आ रहा था। इस बीच उस पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। हमले में उसकी पीठ व गर्दन में चोट आई।


जैसे- तैसे जान बचाकर वहां से भागा ओर गांव पहुंच कर घटना की जानकारी दी। ग्राम बेकल्या के सरपंच छतरसिंह मंडलोई ने बताया कि गांव वालों से तेंदुए की सूचना मिली। इसमें तत्काल घटना की जानकारी वन विभाग को दी। फिलहाल गांव व आसपास के क्षेत्र में तेंदुए के होने की खबर से दहशत माहौल बना हुआ है।

naidunia_image

घायल मोहन व मनोहर का गंधवानी अस्पताल में उपचार जारी है। मेडिकल आफिसर डा. दद्दू निंगवाल ने बताया कि पीड़ित मोहन को सीधे हाथ एवं सिर में पंजे के निशान है। वहीं मनोहर को गर्दन व पीठ में घाव है। इधर वन विभाग अमला भी घटना के बाद सक्रिय हुआ है। वन विभाग के अधिकारी भी इस बात की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि तेंदुआ था या अन्य कोई जानवर।

जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा है वह तेंदुआ ही था। किंतु अब वन विभाग के लिए चुनौती है कि वह इस रहवासी इलाके में आए तेंदुए को किस तरह पकड़ता है। क्योंकि जहां पर तेंदुए ने हमला किया है। उसके चारों तरफ ग्रामीण इलाका है। इन गांव में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।