• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhar News : वो चीखती रही... लेकिन अपने ही बेरहमी से पीटते रहे

Dhar News : दूसरी जाति के लड़के के साथ भागने पर भाई और रिश्तेदारों द्वारा युवती को पीटने का मामला सामने आया है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 01 Jul 2019 08:28:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jul 2019 03:05:24 PM (IST)
Dhar News : वो चीखती रही... लेकिन अपने ही बेरहमी से पीटते रहे

बाग (धार), नईदुनिया न्यूज। बाग के घटबोरी में दूसरी जाति के लड़के के साथ भागने पर भाई और रिश्तेदारों द्वारा युवती को खुलेआम डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी बनाया। तीन दिन तक वीडियो वायरल हुआ, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह के पास वीडियो पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा। इस पर पुलिस ने शनिवार को सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल युवती लापता है। पिटाई का 1 मिनट 33 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति युवती को पकड़कर रखता है, भाई व रिश्तेदार उसे पीटते हैं। वीडियो में अन्य लोग भी दिख रहे हैं लेकिन वे उसे बचाने का प्रयास नहीं करते हैं।


उसी से शादी करने की जिद

15 दिन पहले युवती एक लड़के के साथ चली गई थी। पुलिस ने युवती को तलाश कर परिजन के हवाले कर दिया था, लेकिन युवती जिद कर रही थी कि वह उसी लड़के के साथ शादी करेगी। गुस्से में परिवार वाले उसे पिकअप में बैठाकर लाए और खेत पर ले जाकर पीटा।

आलीराजपुर में कर दी शादी

बताया जा रहा है कि जिस दिन युवती की पिटाई की गई थी, उसी दिन परिवार वालों ने जबर्दस्ती आलीराजपुर के उदयगढ़ में युवती की शादी कर दी थी। पुलिस ने आलीराजपुर में भी एक टीम युवती को ढूंढने के लिए भेजी, लेकिन पता नहीं चल सका।

चार-पांच बार दबिश दी, चार को किया गिरफ्तार

कार्रवाई में देरी नहीं हुई है। वीडियो देखने के बाद तस्दीक करना होता है। चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। शेष के लिए गांव में चार-पांच बार दबिश दी है। युवती की भी आलीराजपुर में ढूंढने भेजा था। पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। - कमलेश सिंगार, थाना प्रभारी, बाग

पुलिस बोली-28 जून को वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने बताया कि 25 जून को शाम करीब 4 बजे खेत पर युवती के पिटाई का वीडियो बनाया गया था, जबकि 28 जून को रात में 9 बजे वीडियो वायरल हुआ।

दूसरे प्रदेश में भी टीम भेजी

आरोपित जिले से बाहर हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें ढूंढ रही है। वहीं युवती की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दूसरे प्रदेश में भी टीम को भेजा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।