• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Paper Leak: एमपी बोर्ड पेपर लीक मामले में धार से मुख्य आरोपित सहित 5 गिरफ्तार

MP Paper Leak: मुख्य आरोपित अतिथि शिक्षक है, शिक्षक मुकेश नायक के कहने पर केंद्र आया था अतिथि शिक्षक।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 19 Mar 2023 01:21:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Mar 2023 01:43:44 PM (IST)
MP Paper Leak: एमपी बोर्ड पेपर लीक मामले में धार से मुख्य आरोपित सहित 5 गिरफ्तार

MP Paper Leak: धार-नालछा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। धार जिले के नालछा कन्या हाईस्कूल में शुक्रवार को कक्षा दसवीं के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र को सार्वजनिक यानी लीक करने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें नालछा पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपित सुमित यादव अतिथि शिक्षक ग्राम सराय शामिल है। वहीं आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करके सीधे जेल भेज दिया गया है। वहीं केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्र अध्यक्ष सहित पांच कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है। इस पूरे मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। इसमें यह बात सामने आई है कि प्रश्न पत्र को लीक करके उससे पैसा कमाने की कोशिश की जा रही थी। इसमें दो आरोपितों के और बढ़ने की संभावना है। इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ये पांच हुए निलंबित

कलेक्टर ने शिक्षक मुकेश नायक माध्यमिक शिक्षक कन्या हाईस्कूल नालछा को परीक्षा की विश्वसनीयता को बनाए रखने में घोर लापरवाही करने पर निलंबित किया है। इसी प्रकार बाबूलाल पटेल माध्यमिक शिक्षक हाईस्कूल सराय को भी इसी आरोप में निलंबित किया गया है। रमेश चंद्र भाबोर प्राचार्य माडल हायर सेकंडरी स्कूल नालछा को भी निलंबित कर दिया गया है। रविंद्र कोचले उच्चतर माध्यमिक शिक्षक हाईस्कूल सोड़पूर को भी निलंबित किया गया है। प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगड़ी संतोष कुमार यादव को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस तरह से पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।


स्कूल में ही स्कैन किया था पेपर, साढ़े आठ बजे पेपर लीक हो गया था

इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नालछा बालमुकुंद चौरसिया ने पुलिस को रिपोर्ट लिखवाई है। इसमें कहा गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा परीक्षा के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता गठित किया गया है। इस उड़नदस्ते को शुक्रवार को सुबह इस बात की जानकारी मिली कि शासकीय कन्या हाईस्कूल नालछा में कक्षा दसवीं के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र बेचकर अवैध रूप से पैसा कमाने के लिए प्रश्न पत्र लीक किया जा रहा है। इस तरह की सूचना मिलने पर तुरंत ही नालछा पहुंचकर प्राचार्य की उपस्थित में अधिकारियों से चर्चा की। इनमें केंद्र अध्यक्ष रमेश चंद्र भाबोर व सहायक केंद्र अध्यक्ष रविंद्र कोचले से पूछताछ की गई। इधर वहां पर अनाधिकृत रूप से मौजूद अतिथि शिक्षक सुमित यादव निवासी नालछा के मोबाइल को जब्त किया गया। मोबाइल की जांच करने और पूछताछ में यह बात सामने आई कि व्हाट्सएप पर सत्येंद्र सिंह दरबार, सोलंकी सर, वासु, तन्मय, आदि नाम से जिन लोगों के मोबाइल नंबर सेव थे, उन पर यह पेपर शेयर किया गया।

पूछताछ में सुमित यादव ने बताया कि मुकेश नायक के कहने पर वह आया था। मयंक इंदुलकर उर्फ वासु भैया के नारायण सुविधा सेंटर दुकान के कंप्यूटर का सीपीयू तथा एक प्रश्न पत्र क्रमांक जब्त किया गया। जांच में पांच मोबाइल, प्रश्न पत्र जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपित अतिथि शिक्षक ग्राम सराय सुमित यादव को बनाया गया है जबकि अन्य पांच आरोपित है। दो आरोपितों की संख्या और बढ़ने की स्थिति बन रही है। इसमें जांच के बाद साक्ष्य के आधार पर उनके नाम जोड़े जाएंगे। पेपर स्कूल में ही स्कैन किया था। सुबह साढ़े आठ बजे पेपर लीक हो गया था जबकि परीक्षा का समय 9 बजे का था।

केंद्राध्यक्ष सहित पांच आरोपियों को भेजा जेल

कक्षा दसवीं के अंग्रेजी का पेपर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने की घटना के बाद दूसरे दिन शनिवार को कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष सहित पांच आरोपियों को जेल भेजा है। इसमें केंद्र अध्यक्ष रमेश चंद्र भाबोर, सहायक केंद्र अध्यक्ष रविंद्र कोचले, लिपिक मुकेश नायक, अतिथि शिक्षक सुमित यादव एवं फोटोकापी संचालक मयंक इंदूरकर को नालछा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। इधर इस मामले में दो अन्य को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इनके खिलाफ पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पांचों जिम्मेदारों को निलंबित भी कर दिया गया है। इस मामले में जांच जारी है। दोषी लोगों के खिलाफ जिला स्तर और राज्य स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में परीक्षा के दौरान इस तरह की स्थिति नहीं बने इसके लिए जिले में पुख्ता व्यवस्था की गई है।- प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर धार