• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

शौचालय जाने का बोलकर गई नई दुल्‍हन देर तक नहीं लौटी, नगदी और जेवरात से भरा बैग भी ले गई

स्वजन के अनुसार धामनोद में यात्रा के दौरान नवविवाहिता ने शौचालय जाने और नाश्ता करने की बात कही। इसी दौरान वह नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से चल...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 05:03:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 05:09:30 PM (IST)
शौचालय जाने का बोलकर गई नई दुल्‍हन देर तक नहीं लौटी, नगदी और जेवरात से भरा बैग भी ले गई
नगदी और ज्‍वैलरी लेकर दुल्‍हन फरार। - एआई फोटो।

HighLights

  1. पग फेरे के बहाने नवविवाहिता नकदी, जेवर लेकर लापता।
  2. राजस्थान के युवक से सनावद में हुआ था युवती का विवाह।
  3. दूल्हे पक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार, धामनोद का है मामला।

नईदुनिया न्यूज, धामनोद। क्षेत्र में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद पग फेरे के लिए मध्य प्रदेश आई नवविवाहिता धामनोद में मौका पाकर नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर लापता हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के ब्यावर जिले के बिराटिया खुर्द निवासी भगवानलाल पुत्र लक्ष्मण का विवाह कुछ दिन पूर्व सनावद में बिचौलियों के माध्यम से बड़वानी जिले की एक युवती से कराया गया था।

बताया गया कि विवाह के लिए दोनों पक्षों के बीच तय राशि का लेन-देन भी हुआ था। विवाह के बाद नवविवाहिता करीब छह दिन तक अपने पति के साथ राजस्थान में रही। इसके बाद दोनों पग फेरे के लिए मध्य प्रदेश आए।


naidunia_image

धामनोद में नाश्ते और शौचालय जाने की बात कहकर निकली

  • स्वजन के अनुसार धामनोद में यात्रा के दौरान नवविवाहिता ने शौचालय जाने और नाश्ता करने की बात कही। इसी दौरान वह नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से चली गई।
  • काफी देर तक इंतजार करने और आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
  • पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके रिश्तेदारों की पहचान बड़वाह क्षेत्र के हमीर सिंह और राजू नामक व्यक्ति से हुई थी।
  • उसी ने युवती से विवाह कराने की बात कही और विवाह की पूरी प्रक्रिया कराई।
  • घटना के बाद स्वजन लगातार हमीर सिंह से संपर्क करते रहे, लेकिन पहले टालमटोल की गई और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।

रुपये वापस मांगने पर धमकाने का आरोप

  • भगवानलाल के स्वजन का आरोप है कि जब उन्होंने दुल्हन को वापस लाने अथवा विवाह में खर्च की गई राशि लौटाने की मांग की, तो उन्हें कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
  • इसके बाद पीड़ितों ने धामनोद पुलिस थाने में लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की, लेकिन पीड़ित थाना क्षेत्राधिकार को लेकर भटक रहे हैं।
  • पीड़ित पक्ष का कहना है कि धामनोद पुलिस उन्हें सनावद थाना जाने की बात कह रही है, जबकि सनावद पुलिस का कहना है कि घटना धामनोद क्षेत्र की है, इसलिए कार्रवाई वहीं से होगी। इस कारण अब तक प्रकरण दर्ज नहीं हो सका है।
  • पीड़ित के रिश्तेदार विकास चोयल ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रकरण दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
  • उनका कहना है कि नवविवाहिता धामनोद से ही नकदी और जेवरात लेकर लापता हुई थी, इसलिए घटनास्थल धामनोद ही है।
  • उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की मांग करेंगे।

अन्य स्थानों पर भी शिकायत होने का दावा

पीड़ित पक्ष का दावा है कि हमीर सिंह के विरुद्ध बागली सहित अन्य क्षेत्रों में भी शादी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें की गई हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। धामनोद थाना प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच जारी है।