• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

टीही–धार रेलखंड पर विद्युत इंजन दौड़ाने की तैयारी, 5 व 6 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे गति परीक्षण

दाहोद–इंदौर नई रेल लाइन परियोजना के टीही–धार रेलखंड पर अब विद्युत इंजन से रेल परिचालन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इस रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण सहित इससे जुड़े सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 08:30:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 08:30:25 AM (IST)
टीही–धार रेलखंड पर विद्युत इंजन दौड़ाने की तैयारी, 5 व 6 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे गति परीक्षण
रेलखंड पर परीक्षण किया गया। -फाइल फोटो

HighLights

  1. 25 केवी एसी विद्युतीकरण का काम पूरा
  2. प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर करेंगे निरीक्षण
  3. नवनिर्मित सिंगल लाइन रेलखंड की लंबाई 47.14 किमी है

नईदुनिया प्रतिनिध, धार : दाहोद–इंदौर नई रेल लाइन परियोजना के टीही–धार रेलखंड पर अब विद्युत इंजन से रेल परिचालन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इस रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण सहित इससे जुड़े सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

बुधवार को पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर रजनीश कुमार गोयल रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान विद्युत इंजन चलाकर ट्रॉयल भी किया जाएगा। निरीक्षण के साथ ही विद्युतीकरण कार्य को प्राधिकृत करने के लिए जरूरी परीक्षण और प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद 5 और 6 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिमी परिमंडल रेलखंड का निरीक्षण कर गति परीक्षण करेंगे।


टीही से धार स्टेशन तक नवनिर्मित सिंगल लाइन रेलखंड की लंबाई 47.14 किमी है

टीही से धार स्टेशन तक नवनिर्मित सिंगल लाइन रेलखंड की लंबाई 47.14 रूट किलोमीटर है, जबकि इसकी कुल ट्रैक लंबाई 59.76 किलोमीटर है। इस रेलखंड में 2.957 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है। यहां 25 केवी एसी ओवरहेड विद्युत लाइन (ओएचई) बिछाने के साथ सुरंग निर्माण, सिग्नलिंग और अन्य जरूरी तकनीकी कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

इस रेलखंड पर विद्युत इंजन चलाकर 130 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया था

गौरतलब है कि 2 नवंबर को निर्माण विभाग ने इस रेलखंड पर विद्युत इंजन चलाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया था। अब 4 नवंबर को प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर के निरीक्षण और ट्रायल के बाद रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 और 6 नवंबर को 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से रेल इंजन चलाकर गति परीक्षण किया जाएगा। इन परीक्षणों के पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर विद्युत इंजन से परिचालन की दिशा में अगला रास्ता साफ होगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, धार में पहली बार 120 की स्पीड से दौड़ा लोको, आदिवासी अंचल में चलेगी ट्रेन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।