Rail Budget 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर अंतरिम बजट से आई है। इस बजट में 600 करोड रु स्वीकृत किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए यह पर्याप्त राशि है। वर्ष 2023 में 375 करोड रु प्राप्त हुए थे। जो बहुत अधिक है। वहीं धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना भी महत्वपूर्ण रहेगी। इसके लिए 350 करोड रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। जबकि गत वर्ष इसके लिए 155 करोड रु ही मंजूर हो पाए थे।
उल्लेखनीय की इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का कार्य काफी समय से चल रहा है। 209 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना के लिए वर्ष 2008 में शुरुआत की गई थी। अब तक इस रेल परियोजना पर 851 करोड़ रु खर्च कर चुके हो चुके हैं। जबकि इस रेल परियोजना की लागत 1444 करोड़ रु हो चुकी है।
वहीं गत वर्ष में 375 करोड रु स्वीकृत किए गए थे। जबकि राहत की बात यह है कि इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के लिए अब 600 करोड़ रु मंजूर हो चुके हैं। इस तरह से यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
माना जा रहा है कि आगामी दिनों में जो लोकसभा चुनाव होना उसे देखकर यह बजट प्रस्तुत किया गया है। 2024 में इस रेल परियोजना को जो पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। खासकर धार-इंदौर के बीच में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। यह लक्ष्य इस राशि से पूरा हो सकता है।
वहीं धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना की लागत भी बढ़कर 1147 करोड़ रु हो गई है। अब तक इसमें 947 करोड़ रुपए खर्च भी हो चुके हैं। वहीं गत बजट में 155 करोड रु मंजूर किए गए थे। जबकि इस बार 350 करोड़ रु मंजूर किए गए हैं। उल्लेखनीय की धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना का कार्य धार जिले में अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए कुछ बुनियादी कार्य जरूर किए गए।
जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की गई है लेकिन सिविल वर्क यानी निर्माण संबंधी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय की धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना की लंबाई 157 किलोमीटर है और इसका कार्य अमझेरा तक होना है। अमझेरा में इसके लिए जंक्शन बनाने का प्रविधान किया गया है। इस बारे में सांसद छतर सिंह दरबार ने कहा कि रेल परियोजना को पूर्ण करने के लिए हम विशेष रूप से प्रयास करते रहे है। तेजी से कार्य करना होगा।
अब और भी तेजी से कार्य किया जाएगा। रेल परियोजना 2024 के अंत तक पूरी करने की पूरी पूरी कोशिश रहेगी। इधर रेल लाओ महा समिति के अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि यह बजट निश्चित रूप से सभी के लिए लाभकारी है। दोनों परियोजना के मिलाकर करीब 950 करोड़ रु तक मंजूर होना राहत के संकेत है। उन्होंने कहा कि यह अंतिरम बजट है। इसके चुनाव के बाद में जो महत्वपूर्ण बजट आएगा। उसमें और भी राशि स्वीकृत की जाती है तो यह इस परियोजना और जिले के लिए महत्वपूर्ण होगा।