
धार। पूर्व मंत्री और गंधवानी से विधयक उमंग सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर पत्नी ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, भाजपा हुई आक्रामक, विधायक बोले ये ब्लैकमेलिंग#mpnews #dharnews #Naidunia https://t.co/4fQ6c6A18u pic.twitter.com/0znNDCo5JM
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 21, 2022
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर नौगांव थाने पर विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में नौगांव थाना द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।उधर विधायक सिंघार का कहना है कि विवाह के बाद से ही पत्नी मुझे ब्लैकमेल कर रही है, उसने धमकी दी है कि 10 करोड़ रुपये दो वरना तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगी। इस मामले में भाजपा ने सिंघार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार महिला जबलपुर की रहने वाली है, उसने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उमंग सिंघार से उसका परिचय एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। सिंघार ने उससे कहा कि मैं तुमसे शादी करूगा, मेरे साथ रहो। इसके बाद वह दिल्ली, गुरुग्राम, भोपाल और धार स्थित आवास में उमंग सिंघार के साथ रही। इस दौरान सिंघार ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और शादी के लिए कहने पर आनाकानी करने लगे। उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो सिंघार ने महिला से 16 मार्च 2022 को भोपाल स्थित आवास में शादी कर ली और फिर प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया, वहीं उसके वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाने की बात भी सिंघार ने कही थी। महिला ने यह भी कहा कि उमंग सिंघार ने उसे बालकनी से लटकाकर मारने की कोशिश भी की, तब किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद वो लगातार महिला की मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाते रहे।
Congress MLA from MP -Umang Singhar booked for raping & harassing a woman
Those who speak of Ladki hoon are silent even as scores of such cases come from Rajasthan, Jharkhand too
Why is Priyanka JI’s outrage on such issues selective ? Will she demand sacking of this MLA? pic.twitter.com/3KsPBybzdN
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 21, 2022
विधायक का आरोप, पत्नी ने की 10 करोड़ रुपये की मांग
गंधवानी से कांग्रेस के विधायक उमंग सिंघार ने इस पूरे प्रकरण में अपना पक्ष रखा है। विधायक ने नौगांव थाना प्रभारी को एक आवेदन 2 नवंबर को लिखा था। जिसमें बताया कि 16 अप्रैल 2022 को मेरा विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही पत्नी मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मुझे कहा," मैंने तुमसे शादी पैसे के लिए की थी, मुझे 10 करोड़ रुपये दो वरना मैं तुम्हारा करियर समाप्त कर दूंगी। झूठे आरोप लगाकर तुम पर प्रकरण दर्ज करा दूंगी।" पत्नी मुझे झूठे केस में फंसाना चाहती है। मेरा अपमान किया, मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया हूं। अनेक बार मैंने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। वह मुझे गालियां देती हैं। मैं ब्लैकमेलिंग और पत्नी की प्रताड़ना से मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गया हूं। पुलिस से प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई थी।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के खिलाफ एक महिला ने धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा को भी इस मामले में एक्शन लेना चाहिए। उधर कांग्रेस के पीसी शर्मा ने इस पर कहा कि यह प्रेशर पालिटिक्स है, हमारे नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
गिरफ्तारी का प्रयास
विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम सोमवार को सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के साथ उनके बंगले पहुंची। वहां पर कोई नहीं था। सीएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।