• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार जिले के राजोद में कचरे की दुर्गंध से स्कूल की 6 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, तीन अस्पताल में भर्ती

स्कूल के पास ही पूरे राजोद का कचरा एकत्रित किया जाता है। यहां कचरा जमा होने से लगातार दुर्गंध की समस्या बनी रहती है।

By PremVijay PatilEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 11:35:44 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 11:42:35 AM (IST)
धार जिले के राजोद में कचरे की दुर्गंध से स्कूल की 6 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, तीन अस्पताल में भर्ती
अस्पताल में भर्ती में छात्राएं।

HighLights

  1. तीन छात्राओं को इंजेक्शन और गोलियां देकर अस्पताल में भर्ती किया गया
  2. अधिक तकलीफ होने पर इन्हें सरदारपुर रेफर करने की बात कही गई
  3. परीक्षा के समय छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अभिभावकों में चिंता

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजोद, धार। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल राजोद में गुरुवार को कचरे की दुर्गंध के कारण करीब 5-6 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया। छात्राओं को घबराहट होने के साथ मचलने की शिकायत हुई। उन्होंने इसकी जानकारी अपने क्लास टीचर और प्राचार्य जेके शर्मा को दी। इसके बाद प्राचार्य छात्राओं को तत्काल राजोद अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टर भंवर ने छात्राओं का उपचार किया। तीन छात्राओं को इंजेक्शन और गोलियां देकर अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें दिव्या जाट निवासी सदला, राधा चरण निवासी रानीखेड़ी राजोद और अंगूरबाला निवासी झिंझोटा की तबीयत अधिक खराब बताई गई। अधिक तकलीफ होने पर इन्हें सरदारपुर रेफर करने की बात कही गई।


स्कूल के पास ही डाला जा रहा कचरा

स्कूल के पास पूरे राजोद का कचरा एकत्रित किया जाता है। यहां कचरा जमा होने से लगातार दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, दुर्गंध के कारण पहले भी कई बार छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दी जा चुकी है।

प्राचार्य जेके शर्मा द्वारा सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल को भी समस्या से अवगत कराने की बात कही गई है। आरोप है कि कचरा हटाने का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। परीक्षा के समय छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता है।

समय रहते समस्या हल करने की मांग

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यदि कचरे का ढेर जल्द नहीं हटाया गया और समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगे भी छात्राओं की तबीयत खराब हो सकती है। प्राचार्य ने प्रशासन से मामले में तत्काल ध्यान देकर कचरा हटाने और दुर्गंध की समस्या दूर कराने की मांग की है। इस संबंध में विधायक प्रताप ग्रेवाल से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- धरमपुरी थाने में महिला ने खुद को लगाई आग, बचाने के प्रयास में सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी झुलसे; मचा हड़कंप