• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में 120 किमी की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ी ट्रॉयल ट्रेन, 100 की गति से पार की सुरंग

धार के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार का दिन वर्षों से रेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यादगार बन गया। अब तक जिस स्टेशन पर लोग केवल यात्री ट्रेनों के आने की कल्पना करते थे, वहां इंजन के साथ दो डिब्बों वाली ट्रॉयल ट्रेन दौड़ती दिखाई दी।

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 10:33:31 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 10:34:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धार में 120 किमी की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ी ट्रॉयल ट्रेन, 100 की गति से पार की सुरंग
रेलवे सुरक्षा आयुक्त ई श्रीनिवासन ट्रेन में बैठकर ट्रैक, स्पीड, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युतीकरण आदि सुविधाएं जांचते हुए। -नईदुनिया

HighLights

  1. पटरियों पर दौड़ी ट्रॉयल ट्रेन तो खिल उठे धारवासियों के चेहरे
  2. स्टेशन पर रंग-रोगन और अंतिम तैयारियों में जुटा रहा रेलवे अमला
  3. अब कल्पना नहीं, हकीकत में दिखने लगी रेल सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार: धार के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार का दिन वर्षों से रेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यादगार बन गया। अब तक जिस स्टेशन पर लोग केवल यात्री ट्रेनों के आने की कल्पना करते थे, वहां इंजन के साथ दो डिब्बों वाली ट्रॉयल ट्रेन दौड़ती दिखाई दी।

ट्रेन की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की नजरें पटरियों पर टिक गईं। कई लोग अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को भी यह नजारा दिखाने पहुंचे। किसी ने मोबाइल में वीडियो बनाया तो किसी ने तस्वीरें लेकर इस ऐतिहासिक पल को सहेज लिया।


धार के लिए यह केवल एक ट्रॉयल ट्रेन का गुजरना नहीं, बल्कि जिले में रेल सुविधा शुरू होने की दिशा में बदलती तस्वीर का एहसास था। ट्रॉयल के दौरान ट्रेन धार से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टीही की ओर रवाना हुई। करीब 47 किमी का सफर उसने 26 मिनट में पूरा किया।

स्टेशन को अंतिम रूप देने में जुटा रेलवे अमला

धार रेलवे स्टेशन पर इन दिनों तैयारियों का काम अंतिम दौर में है। परिसर में रंग-रोगन और पेंटिंग का काम किया जा रहा है। स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शुक्रवार को भी रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुटे रहे। कहीं रंग-रोगन का काम चल रहा था तो कहीं व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा था। स्टेशन को यात्री आवागमन के अनुरूप तैयार करने के लिए अभी कुछ काम और किए जाने हैं। पीथमपुर, सागौर और गुणावद सहित इस रेलखंड के अन्य स्टेशनों पर भी सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

अब कल्पना नहीं, हकीकत में दिखने लगी रेल सुविधा

धार जिले के लिए इंदौर से रेल संपर्क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास की नई संभावनाओं से जुड़ा विषय है। अब तक इंदौर जाने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भर रहने वाले लोगों को रेल सुविधा मिलने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

नई रेल लाइन से आदिवासी अंचल की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। ट्रायल ट्रेन के गुजरने के बाद अब लोगों की नजरें नियमित यात्री ट्रेन के संचालन पर टिकी हैं। रेलवे स्तर पर तैयारियां जारी हैं और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इस मार्ग पर यात्री सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

टनल में ट्रेन रुकने पर भी नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, वेंटिलेशन सिस्टम की फाइनल टेस्टिंग बाकी

टीही की करीब तीन किमी लंबी रेलवे टनल में यदि किसी कारण से लंबी ट्रेन रुक जाती है तो यात्रियों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। टनल में हवा का प्रवाह बनाए रखने के लिए वेंटिलेशन फैन और केबल कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया गया है।

हालांकि, इन व्यवस्थाओं की फाइनल टेस्टिंग होना अभी बाकी है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवासन ने बताया कि टनल में ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखने के लिए वेंटिलेशन फैन और कम्युनिकेशन की व्यवस्था की गई है। इनकी अंतिम जांच जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद टनल में ट्रेन संचालन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह व्यवस्था पूरी तरह तैयार हो जाएगी।

अब आगे क्या होगा

  • निरीक्षण के दौरान मिली छोटी कमियों को रेलवे निर्माण और संबंधित विभागों द्वारा दूर किया जाएगा।
  • रेल संरक्षा आयुक्त अपनी निरीक्षण रिपोर्ट रेलवे मंडल को भेजेंगे।
  • रिपोर्ट के आधार पर जरूरी सुरक्षा संबंधी अनुमति और औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
  • इसके बाद रेलवे परिचालन विभाग ट्रेन संचालन की तैयारी करेगा। इसमें ट्रेन का समय, ठहराव और अन्य व्यवस्थाएं तय होंगी।
  • सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही इस रेलखंड पर नियमित यात्री ट्रेन चलाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, धार में पहली बार 120 की स्पीड से दौड़ा लोको, आदिवासी अंचल में चलेगी ट्रेन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।