• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में नई रेल सुविधा पर खतरा : पटरी पर रख रहे लोहे का सामान, नीचे से गिट्टी निकालकर ट्रैक पर कर रहे जमा

पटरी पर अब बच्चों की उत्सुकता और कुछ लोगों की लापरवाही रेलवे के लिए नई चुनौती बन गई है। धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के टांडा रोड से डेकाकुंड के बीच क...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 05:59:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 05:59:12 PM (IST)
धार में नई रेल सुविधा पर खतरा : पटरी पर रख रहे लोहे का सामान, नीचे से गिट्टी निकालकर ट्रैक पर कर रहे जमा
नई मेमो कोच (डिब्बे) के स्थान पर अब टांडा से वडोदरा तक पुराने नई मेमो कोच (डिब्बे) का संचालन हो रहा है। -नईदुनिया

HighLights

  1. टांडा रोड से डेकाकुंड के बीच रेलवे के सामने नई चुनौती
  2. 120 की जगह 30 किमी की गति से समस्या वाले ट्रैक वाले हिस्से में ट्रेन चलाने की नौबत
  3. कुछ लोगों की लापरवाही रेलवे के लिए नई चुनौती बन गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार-टांडा : जिस पटरी पर ट्रेन दौड़ाकर आदिवासी अंचल के लोगों को नई रेल सुविधा मिली है, उसी पटरी पर अब बच्चों की उत्सुकता और कुछ लोगों की लापरवाही रेलवे के लिए नई चुनौती बन गई है।

धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के टांडा रोड से डेकाकुंड के बीच कई स्थानों पर पटरी पर लोहे का सामान रखे जाने और ट्रैक के नीचे से गिट्टी निकालकर उसी पटरी पर जमा करने की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ स्थानों पर तो पटरी के दोनों ओर से निकाली गई गिट्टी करीब 10 मीटर तक ट्रैक पर बढ़ा दी गई है।

इससे ट्रेन के पहियों और वैगन को नुकसान पहुंचने के साथ रेल संचालन की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ये समस्या खंडाला, टांडा से डेकाकुंड के बीच में आई है। यहां पर कम गति से ट्रेन चला रहे है। वहीं नई मेमो कोच (डिब्बे) की व्हील में समस्या आई है तो उसका सुधार कार्य के लिए भेजा गया है।


जिसके स्थान पर पुरानी ट्रेन नई मेमो कोच (डिब्बे) टांडा क्षेत्र में संचालन हो रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार पटरी पर गिट्टी और अन्य सामग्री मिलने की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। कुछ स्थानों पर ट्रैक भी प्रभावित हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से जरूरत पड़ने पर ऐसे हिस्सों में ट्रेन की गति 120 किमी प्रति घंटे से घटाकर करीब 30 किमी प्रति घंटे तक करनी पड़ सकती है।

ट्रेन गुजरने पर क्या होगा... देखने के लिए पटरी पर रख रहे सामान

रेलवे की नई सुविधा को लेकर क्षेत्र के बच्चों में उत्सुकता भी दिखाई दे रही है। कई बच्चे पटरी के आसपास खेलते हैं। इसी दौरान कुछ बच्चे यह देखने के लिए पटरी पर लोहे का सामान रख देते हैं कि ट्रेन के गुजरने पर उसका क्या होगा। वहीं पटरी के नीचे से गिट्टी निकालकर ऊपर जमा करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। उत्सुकता में की गई ये हरकत किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

उद्घाटन के समय आए वैगन भेजे गए मेंटेनेंस के लिए

रेल सुविधा के उद्घाटन के समय लाए गए आधुनिक रेल वैगन को भी मेंटेनेंस और सुधार कार्य के लिए भेजा गया है। रेलवे के अनुसार वैगन को मेंटेनेंस के लिए भेजना नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि इस दौरान किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं, इसकी वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

स्कूलों और पंचायतों तक पहुंचा रेलवे

स्थिति को देखते हुए रेलवे ने टांडा रोड से देखा कुंड के बीच आने वाले गांवों, ग्राम पंचायतों और स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। रेलवे कर्मचारी बच्चों और ग्रामीणों को समझा रहे हैं कि पटरी पर कोई वस्तु रखना या ट्रैक के नीचे से गिट्टी निकालना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

सुविधा बंद या कटौती हुई तो सबसे ज्यादा नुकसान यात्रियों को

रेलवे सूत्रों का कहना है कि नई रेल परियोजनाओं में शुरुआत में इस तरह की घटनाएं उत्सुकता के कारण सामने आती हैं, लेकिन यदि पटरी और रेल वैगन को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां जारी रहीं तो इसका असर रेल सुविधा पर पड़ सकता है। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन की गति सीमित करने के साथ संचालन में भी बदलाव करना पड़ सकता है।

प्रतिदिन चलने वाली सुविधा को सप्ताह में कुछ दिन चलाने जैसी स्थिति बनी तो इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। वर्तमान में टांडा रोड से वडोदरा तक रेल सुविधा आदिवासी क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। करीब 45 रुपये में टांडा रोड से वडोदरा तक यात्रा की सुविधा मिलने से मजदूरों और ग्रामीण यात्रियों को विशेष लाभ मिल रहा है। ऐसे में रेलवे की इस सुविधा को सुरक्षित और नियमित बनाए रखना स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें- इंदौर को मिलने वाली खुशखबरी... इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में आई तेजी, टीही से धार के बीच 95% सिग्नलिंग कार्य पूरा