घर के अंदर मिला कई फीट लंबा अजगर, मंजर देख परिजनों और बच्चों के छूटे पसीने, सर्पमित्र ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत आने वाला ग्राम बावली में स्थानीय निवासी कुंजन मार्को के घर में शुक्रवार की सुबह दस बजे एक अजगर निकला। घर में अजगर देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम बावली निवासी लखन बघेल को दी। लखन बघेल ने आसानी से बड़े अजगर को पकड़कर जंगल ले जाकर छोड़ दिया।
Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 10:20:27 PM (IST)
Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 10:20:27 PM (IST)
घर में निकले अजगर को पकड़े हुए लखन बघेल। नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी करंजिया। जबलपुर के डिंडौरी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर जिले के जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत आने वाला ग्राम बावली में स्थानीय निवासी कुंजन मार्को के घर में शुक्रवार की सुबह दस बजे एक अजगर निकला। घर में अजगर देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घर में अजगर देखकर सहमे लोग
घर में मौजूद लोगों ने जैसे ही अजगर को देखा, चीख-पुकार मच गई और बच्चे डर के मारे कोनों में दुबक गए। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम बावली निवासी लखन बघेल को दी। लखन बघेल ने आसानी से बड़े अजगर को पकड़कर जंगल ले जाकर छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- सालाना आय केवल 3 रुपए! MP में तहसीलदार ने बनाया अनोखा इनकम सर्टिफिकेट
लखन बघेल ने अजगर को जंगल में छोड़ा
लखन बघेल ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से सर्प पकड़ने का काम कर रहे हैं। उनकी इस पहल से लोग सर्प को मारते भी नहीं हैं। बसाहट क्षेत्र में सर्प निकलने की जानकारी मिलते ही लखन पहुंच जाते हैं और सर्प पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ आते हैं।