• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में हनुमान आश्रम मड़ियारास के बाबा तीन दिन से लापता, नर्मदा किनारे मिली लाठी

कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि बाबा शनिवार की शाम से लापता है। सूचना पर लगातार सर्चिंग की जा रही है।

By Neeraj ShrivasEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 05:05:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 05:05:55 PM (IST)
डिंडौरी में हनुमान आश्रम मड़ियारास के बाबा तीन दिन से लापता, नर्मदा किनारे मिली लाठी
सर्चिंग अभियान चलाती सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ। सौजन्‍य टीम

HighLights

  1. एसडीआरएफ-पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही
  2. रामसेवक दास बाबा की उम्र लगभग सौ वर्ष
  3. बाबा मूलतः धार जिले के निवासी बताए जा रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम मड़ियारास स्थित हनुमान आश्रम के एक बाबा पिछले तीन दिन ने लापता है। सूचना पर एसडीआरएफ और कोतवाली पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है, लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा है।

कई साल से नर्मदा किनारे बने आश्रम में रह रहे हैं

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रामसेवक दास बाबा की उम्र लगभग सौ वर्ष है। वे पिछले कई साल से नर्मदा किनारे बने आश्रम में रह रहे हैं। बाबा मूलतः धार जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ भी चल रहे हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस की दी सूचना

बताया गया कि शनिवार की शाम से बाबा अचानक लापता हो गए। इसकी सूचना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दी गई। रविवार की सुबह से नर्मदा नदी सहित आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। सोमवार को दूसरे दिन भी सर्चिंग जारी है। दोपहर तक बाबा के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


नर्मदा किनारे मिली बाबा की लाठी

नर्मदा नदी किनारे बाबा की लाठी मिलने से तरह तरह की चर्चाएं क्षेत्र में व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि बाबा शनिवार की शाम से लापता है। सूचना पर लगातार सर्चिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर तीसरे नंबर पर, दिल्ली में महापौर और निगमायुक्त को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 130 शहरों के बीच हुआ सर्वेक्षण