Dindori News : बरगांव में बैल्डिंग दुकान में निकला मुर्दाखोर जानवर कबरबिज्जू
Dindori News : दुकान संचालक मनोज तिवारी की सूचना पर पहुंचे शहपुरा वन विभाग की टीम ने जंगल में सुरक्षित छोड़ा।
Publish Date: Fri, 17 May 2024 01:17:54 PM (IST)
Updated Date: Fri, 17 May 2024 01:17:54 PM (IST)
HighLights
- वन विभाग और स्थानीय व्यक्ति की मदद से पकड़ाया।
- कबरबिज्जू और एक माह के नवजात बच्चे को रेस्क्यू किया गया।
- इंसानों के शवों को कब्र के अंदर घुस कर खा लेता है।
Dindori News : नईदुनिया प्रतिनिधि, शहपुरा। जनपद शहपुरा अंतर्गत ग्राम बरगांव स्थित एक बैल्डिंग दुकान में कबरबिज्जू निकला। दुकान संचालक मनोज तिवारी ने इसकी सूचना वन विभाग शहपुरा को दी। सूचना पर रेंजर जगदीश वास्पे और डिप्टी रेंजर हिम्मत सिंह धुर्वे ने तत्काल वनरक्षक लक्ष्मी परस्ते, चेतराम वरकड़े, सर्प मित्र दीपचंद कछवाहा को मौके पर भेजा।
कबरबिज्जू और एक माह के नवजात बच्चे को रेस्क्यू किया गया
कड़ी मशक्कत के बाद कबरबिज्जू और एक माह के नवजात बच्चे को रेस्क्यू किया गया। कबर बिज्जू को रेंजर जगदीश वास्पे ने अपनी देखरेख में जंगल में छुड़वाया।
यह अपने बड़े बड़े नाखूनों से कब्र खोदकर मुर्दा खा लेता है
रेंजर जगदीश वास्पे ने बताया कबर बिज्जू एक मुर्दाखोर जानवर है और यह इंसानों के शवों को कब्र के अंदर घुस कर खा लेता है। यह अपने बड़े बड़े नाखूनों से कब्र खोदकर मुर्दा खा लेता है। कबर बिज्जू आलसी होता है और मंद गति से चलता है। यह सर्वभक्षी है।