
डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)।
पुलिस अधीक्षक संजय सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने धावक ललित सैयाम की लगन और मेहनत देखकर हौसला बढाया। खेल और युवा कल्याण विभाग की प्रशिक्षिका आरती सोंधिया ने बताया कि ललित सैयाम ने आल इंडिया ओपेन नेशनल चैंपियनशिप यूथ रूलर गेम्स लांग जंप में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसी के साथ 100 मीटर रेस में ललित ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रांउस मेडल पर कब्जा जमाया। जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल नेवसा पोडी में अध्ययनरत ललित अच्छे धावक हैं। टिकरा टोला पोडी निवासी किसान वीर सिंह सैयाम के बेटे की इस उपलब्धि को पुलिस अधीक्षक ने बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि वे आगामी पढ़ाई का पूरा खर्च एक वर्ष तक उठाएंगे। साथ ही ललित को जूते और किट भी उपलब्ध कराएंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संचनालय मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एकेडमी भोपाल में ललित को भेजने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आरती सोंधिया ने बताया कि ललित काफी मेहनती है। उसे डिंडौरी आने के लिए प्रेरित किया गया था। ललित नेवसा पोडी से प्रति दिन डिंडौरी कलेक्ट्रेट खेल परिसर अभ्यास के लिए आता था।
तहसील मुख्यालय में ऋ ण पुस्तिका न होने से बढ़ी परेशानी
ऋ ण पुस्तिका उपलब्ध कराने ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम को दिया पत्र
शहपुरा (नईदुनिया न्यूज)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कछवाहा ने एसडीएम शहपुरा को पत्र लिखकर ऋ ण पुस्तिका शहपुरा तहसील मुख्यालय में उपलब्ध कराने की मांग की है। अमित कछवाहा ने बताया कि काफी दिनों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा यह शिकायत की जा रही है कि करीब एक वर्ष से ज्यादा हो गया है। शहपुरा तहसील में ऋ ण पुस्तिका उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग बहुत परेशान हैं। आरोप है कि लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। काश्तकारी एवं कामकाज प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक ऋ ण पुस्तिका उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऋ ण पुस्तिका न होने के कारण जमीन खरीदने वाले सबसे ज्यादा परेशान है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में नई जमीन खरीदने वालों की ऋ ण पुस्तिका नही बनने से डायवर्शन नही हो पा रहा है। समस्या यह है कि इसी के चलते शहरी क्षेत्र में लोग मकान नही बना पा रहे हैं। प्रशासन से इस ओर शीघ्र पहल करने की मांग की गई है।